{"_id":"64ee7f7799df5f1a8403d2cb9d455e6e","slug":"small-town-have-also-housing-planning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे नगरों में आएंगी आवासीय योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे नगरों में आएंगी आवासीय योजनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Nov 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद छोटे नगरों में भी आवासीय योजनाएं लाएगी। इसके लिए आवास विकास परिषद के कार्यक्षेत्र में विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के ऐसे करीब 500 नगरों में भू-उपयोग नियोजन, विकास नियंत्रण तथा आवासीय योजनाओं के लिए विधिक व संस्थागत व्यवस्थाएं की जाएंगी।
प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इससे छोटे नगरों का सुनियोजित विकास होगा और लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
आवास नीति 2014 का उद्देश्य नगरों में रहने वालों को बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विकास प्राधिकरण केवल प्रमुख शहरों में हैं, जबकि आवास विकास परिषद छोटे और बड़े नगरों दोनों स्थानों पर है।
इसलिए राज्य सरकार चाहती है कि आवास नीति के मुताबिक नगरों में रहने वाले लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा दी जाए।
इसके लिए 500 और नगरों में आवास विकास परिषद का दायरा बढ़ाने का निर्णय किया गया है।