फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Small efforts bring smiles on faces

Lucknow News: छोटी-छोटी कोशिशें चेहरों पर ला रहीं मुस्कान

Mon, 20 Apr 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Small efforts bring smiles on faces
पीड़ितों की मदद करते समाजसेवी।
विवेक पांडेय
विज्ञापन

गुडंबा। विकासनगर अग्निकांड के बाद जहां पीड़ित परिवार अपने आशियाने को फिर से खड़ा करने में जुटे हैं, वहीं, शहर के युवा उनकी जिंदगी में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आ रहे हैं। इन युवाओं की प्राथमिकता सिर्फ राहत सामग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि वे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने की कोशिश में भी लगे हैं।
बटहा गांव निवासी शैलेंद्र वर्मा घटना के दूसरे दिन से ही राहत कार्य में जुटे हैं। शनिवार को जब वह मच्छरदानियां बांट रहे थे, तभी वहां बच्चों ने उनसे चाय पिलाने की इच्छा जताई और रविवार सुबह वह चाय लेकर पहुंच गए। मासूमों ने चुस्की के साथ चाय का आनंद लिया तो माहौल से कुछ देर के लिए ही सही, मगर दर्द दूर हो गया।
विज्ञापन

ऐसे प्रयासों में शैलेंद्र अकेले नहीं हैं। अवध इनोवेटिव फाउंडेशन के सचिव एमके खान अपनी युवा टीम आफरीन, सबा खान, ऐशल, इंशा, शाजिया और नाजिया के साथ जरूरतमंदों तक जरूरी सामान पहुंचाने के साथ बच्चों की जरूरतों का भी ध्यान रख रही है। इन युवाओं का मानना है कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की यह पहल न सिर्फ राहत पहुंचा रही है, बल्कि समाज के सामने मिसाल भी पेश कर रही है कि मुश्किल वक्त में छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़ी उम्मीद बन सकती हैं।

पीड़ितों की मदद करते समाजसेवी।

पीड़ितों की मदद करते समाजसेवी।

पीड़ितों की मदद करते समाजसेवी।

पीड़ितों की मदद करते समाजसेवी।

पीड़ितों की मदद करते समाजसेवी।

पीड़ितों की मदद करते समाजसेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed