फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Skill development mission to provide 90 thousand jobs for youth.

इस साल 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 13 Jan 2015 12:29 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jan 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
Skill development mission to provide 90 thousand jobs for youth.

कौशल विकास मिशन ने सूबे के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर नौकरियां देने का काम शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित समारोह में 100 युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मिशन की ओर से व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र व नौ इंडस्ट्री प्रतिनिधियों और मिशन निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने पर्यटन निगम के एमडी शशांक विक्रम से एमओयू डॉक्यूमेंट का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


इसके तहत एमओयू करने वाले आठ औद्योगिक समूह पांच साल के भीतर 60 हजार युवाओं को ट्रेनिंग और 48 हजार युवाओं को नौकरी देंगे, जबकि पर्यटन निगम व आगरा फुटवियर सिर्फ नौकरियां देंगे। मिशन इस वित्तीय वर्ष में अपने स्तर से करीब डेढ़ लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 90 हजार को रोजगार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यहां मिशन की बुकलेट का विमोचन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 10-15 साल तक युवाओं को काम का अवसर नहीं दे पाए तो युवा कहा जाने वाला देश बुजुर्ग माना जाने लगेगा। ऐसे में सही समय पर युवाओं की नौकरी की जरूरत पूरी करनी है, तभी ये युवा प्रदेश व देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

1.25 लाख युवा पा रहे हैं ट्रेनिंग

Skill development mission to provide 90 thousand jobs for youth.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने को लेकर पूरी ताकत से काम कर रही है। उन्होंने अपनी तिरुपति बालाजी की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह मंदिर वहां करीब 10 हजार लोगों को नौकरियां दे रहा है।

ऐसे में औद्योगिक समूहों को इस मिशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभानी होगी। समारोह में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, राजेंद्र चौधरी, महबूब अली व सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद थीं।

मिशन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं में से कम से कम 60 प्रतिशत को नौकरी देने की योजना है। पहले साल तीन लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य था, लेकिन मौजूदा समय में 1.25 लाख युवा ही ट्रेनिंग पा रहे हैं। हालांकि मार्च तक यह आंकड़ा 1.50 लाख तक पहुंच जाएगा। इनमें से करीब 90 हजार युवाओं को नौकरी मिल जाएगी।

सर्टिफिकेट कोर्स से पीएचडी तक का मौका

व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने कहा कि वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट युवाओं को हुनर से जुड़े ट्रेड में सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर पीएचडी तक करने का मौका देगा। सरकार इन आठ औद्योगिक समूहों के अलावा अन्य समूहों को मिशन से जोड़ने का तेजी से काम करेंगी।

सड़क व बिजली में कौशल विकास होगा अनिवार्य

Skill development mission to provide 90 thousand jobs for youth.

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि हर सर्विस प्रोवाइडर को प्रशिक्षण पाने वालों में से 60 प्रतिशत को रोजगार देना अनिवार्य है। सरकार सिंचाई व पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों में ऐसे कांट्रैक्टर्स को काम देने का प्रावधान करने पर विचार कर रही है, जो एक निश्चित सीमा में खुद युवाओं को प्रशिक्षित कर रखते हों। इसी तरह पावर कॉर्पोरेशन कुछ विशेष कोर्स डिजाइन कर रहा है, जिसे पूरा करने वालों को नौकरी देगा।

सीएम के गांधीनगर न पहुंचने से मायूस हुए युवा
ऊर्जा राज्यमंत्री याशर शाह मुख्यमंत्री की तारीफ के बहाने ऐसी बात कह गए, जिसके लिए विपक्षी उनकी आलोचना कर रहे थे। शाह ने कहा, जिस तरह युवाओं का उत्साह इस समारोह में नजर आया है, वैसा ही उत्साह मुख्यमंत्री के लिए गुजरात में था। युवक एयरपोर्ट से ही उनके स्वागत को आतुर थे। उनका कहना था कि वे सीएम से मिलने आए हैं। उनके न आने से वे बहुत मायूस हैं। विपक्षी दल सैफई महोत्सव को मुख्यमंत्री के गांधीनगर न जाने की मुख्य वजह बता रहे हैं।

भुवनेश की टीम को सीएम ने सराहा
मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक शिक्षा विभाग के सचिव भुवनेश कुमार व मिशन से जुड़ी उनकी पूरी टीम की सराहना की। पिछले काफी समय से अटके पड़े मिशन को रफ्तार देने में इस टीम ने शानदार काम किया।

विशेषज्ञों ने की सराहना

Skill development mission to provide 90 thousand jobs for youth.

इस पर आगरा फुटवियर के पूरन डाबर का कहना है कि आने वाले समय में फुटवियर इंडस्ट्री को वर्तमान से 2-3 गुना हुनरमंद युवाओं को जरूरत होगी। यह इंडस्ट्री बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देगी। कौशल विकास मिशन इसमें अहम भूमिका निभाएगा।

वहीं, कैफे कॉफी डे के वेणु माधव के अनुसार कंपनी कुशल कर्मचारियों की कमी पूरा करेगी। कर्मचारियों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देगी और स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।

इस कार्यक्रम पर फ्यूचर ग्रुप के इक्का चतुर्वेदी ने कहा, कंपनी पहले से प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दे रही है। सरकार से साथ जुड़कर काम करने का मौका मिला है। मैं इसी प्रदेश की हूं, पूरी ताकत से इस मिशन को आगे बढ़ाऊंगी।

नियुक्ति पत्र पाने वाली सुनीता यादव का कहना है कि बाराबंकी की रहने वाली हूं। कभी लखनऊ नहीं आई थी। 2500 रुपये से ज्यादा देखे नहीं, पर आज 50 हजार रुपये का हिसाब-किताब कर रही हूं। मिशन के जरिये नौकरी मिली है। अब इस काम व पढ़ाई के बूते जज बनूंगी।

नियुक्ति पत्र पाने वालों में से एक अन्य युवती सोफिया अंसारी ने कहा कि मैं अपने घर पर काम करती थी। आज 6500 रुपये की नौकरी मिली है। अब मैं घर की मदद भी कर सकती हूं। सरकार ने इस मिशन के जरिये बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। आप (मुख्यमंत्री) बड़े बने हैं, मैं भी आगे बढ़ सकूंगी।

इस तरह हुए समझौते

Skill development mission to provide 90 thousand jobs for youth.

इंडस्ट्री का नाम--ट्रेनिंग का लक्ष्य--नौकरी देने का लक्ष्य
कैफे कॉफी डे--9000--7200
फ्यूचर ग्रुप--7700--6160
लक्ष्मी काटसिन--3800--3040

सुपर हाउस--4500--3600
जी4एस--8400--6720
टीएनएस--5800--4540
कार्वी--3900--3120

जायकॉन--10800--8640
आगरा फुटवियर हर साल 1000 युवाओं को नौकरी देगा
पर्यटन निगम 80 होटल में आवश्यकता के हिसाब से मिशन से प्रशिक्षित कर्मी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed