फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six Young writers of UP to be honoured with Pratap Narayan Mishra award

प्रताप नारायण मिश्र अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे डॉ. सौरभ मालवीय सहित यूपी के छह युवा साहित्यकार

Mon, 07 Dec 2020 03:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 07 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Six Young writers of UP to be honoured with Pratap Narayan Mishra award
प्रताप नारायण मिश्र अवॉर्ड से किए जाएंगे सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
भाऊराव देवरस सेवा न्यास पिछले 26 वर्षों से पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान से साहित्यकारों को सम्मानित करता आया है। न्यास 40 वर्ष तक की आयु वाले साहित्यकारों को उनकी मौलिक रचनाधर्मिता के लिए सम्मानित और पुरस्कृत करता है। 
विज्ञापन


इस बार काव्य विधा में लखनऊ के अतुल बाजपेयी, कथा साहित्य में बुलंदशहर के कुलदीप सिंह राघव, पत्रकारिता विधा में नोएडा के डॉ. सौरभ मालवीय, बाल साहित्य विधा में लखनऊ के श्याम कृष्ण सक्सेना, संस्कृत में अहमदाबाद के ऋषिराज जानी और भोजपुरी विधा में लखनऊ के अंबरीश राय को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


26 दिसंबर को निराला नगर के माधव सभागार में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये की धनराशि, अंग वस्त्र, सरस्वती प्रतिमा और पं. प्रताप नारायण मिश्र रचित साहित्य प्रदान किया जाएगा। मंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस रचनाकार को किस कृति के लिए मिल रहा सम्मान-

श्याम कृष्ण सक्सेना- बाल कहानी संग्रह पढ़ो कहानी-मिले सफलता

श्याम कृष्ण सक्सेना उप्र हिंदी संस्थान में बच्चों की प्रिय पत्रिका बालवाणी के सहायक संपादक हैं। इनके बाल कहानी संग्रह पढ़ो कहानी-मिले सफलता पर पुरस्कृत किया जा रहा। इनका एक और बाल कहानी संग्रह जानो समझो, बनो महान मुद्रणाधीन है।

डॉ.सौरभ मालवीय- पुस्तक राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखर पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी
डॉ.सौरभ मालवीय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्विद्यालय- नोएडा में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक हैं। सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र-निर्माण की तीव्र आकांक्षा के चलते सामाजिक संगठनों से बचपन से ही जुड़ाव, जगत गुरु शंकराचार्य एवं डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की सांस्कृतिक चेतना और आचार्य चाणक्य की राजनीतिक दृष्टि से प्रभावित डॉ. सौरभ मालवीय का सुस्पष्ट वैचारिक धरातल है। उन्हें पुस्तक 'राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखर पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी' के लिए पुरस्कृत किया जा रहा।

 

अतुल बाजपेयी- काव्य कृति मैं भारत हूं...
अतुल बाजपेयी करीब 14 वर्षों से आकाशवाणी, दूरदर्शन और अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत वीररस में काव्यपाठ कर रहे हैं। उन्हें उनकी काव्य कृति मैं भारत हूं...पर पुरस्कृत किया जा रहा है। बेंती गांव में जन्मे अतुल बाजपेयी ने जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से हिंदी साहित्य, शिक्षा शास्त्र एवं सूक्ष्म अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया है।

अम्बरीष राय- भोजपुरी विधा के लिए सम्मान
अम्बरीष राय का भोजपुरी साहित्य में विशिष्ट स्थान है। आपके दादा और परदादा का देश की आजादी में योगदान रहा और उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने संस्कृति, भाषा, राष्ट्रवाद  विषय पर  शोध कार्य किया। महात्मा गांधी और देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित रहे हैं। देशभर की विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में भोजपुरी भाषा में सामाजिक, राष्ट्रवाद जैसे अहम मुद्दों पर लेखन करते हैं।

कुल्दीप सिंह राघव- पुस्तक आईलवयू 
बुलंदशहर के खुर्जा के न्यू शिवपुरी निवासी कुल्दीप सिंह राघव को आईलवयू जैसी लोकप्रिय और चर्चित पुस्तक के लेखन पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इस सम्मान की घोषणा पर उनके पिता सतीश राघव, माता पुष्पा राघव सहित परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed