फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six year old girl dead body found in field at Pilibhit of uttar pradesh

सात दिन से लापता थी मासूम बच्ची, खेत में ऐसे हाल में मिले शव को देख सिहर उठी पुलिस

Fri, 20 Apr 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
six year old girl dead body found in field at Pilibhit of uttar pradesh
फाइल फोटो
6 साल की एक मासूम बच्ची अपने घर से सात दिन से लापता थी। मकान से 100 मीटर दूर एक खेत में उसका शव मिला, ऐसे हाल में मिले शव को देख परिजन और पुलिस सिहर उठी।  
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है। माधोटांडा के कलीनगर कस्बे के वार्ड नंबर दो की रहने वाली छह साल की मासूम की नृशंस हत्या कर दी गई। मासूम सात दिन से लापता थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे मकान से सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में सिर, हड्डी, बाल और बच्ची के कपड़े मिले। 
विज्ञापन


कपड़ों को देख परिजन मिला सिर बच्ची का ही मान रहे हैं। तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम की हत्या की आशंका है। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एसपी, एएसपी समेत तमाम अफसरों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद खेत से मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर वार्ड दो में रहने वाला एक दलित युवक मजदूरी करता हैं। उसकी बेटी 12 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दादा के घर से टॉर्च लाने के गई थी। 

six year old girl dead body found in field at Pilibhit of uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने 13 अप्रैल को पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद 14 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

परिवार वाले बच्ची की तलाश में जुटे हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दादा के मकान से करीब 50 मीटर की दूरी पर खेत में बाल, सिर और एक हड्डी मिली। इससे कुछ दूरी पर खून पड़ा मिला। पास में ही बच्ची के कपड़े पड़े हुए थे। 

बुधवार को कंबाइन से गेहूं की कटाई हुई थी। गुरुवार सुबह नरई के बीच गेहूं बीनने आए गांव के कुछ युवकों ने इसे देख सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण और लापता बच्ची के परिजन वहां पहुंच गए। खेत में मिले कपड़ों को देख सिर मासूम का होने की बात कही गई। 

six year old girl dead body found in field at Pilibhit of uttar pradesh
एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ पूरनपुर  योगेंद्र कुमार, एसएचओ इंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। खेत से मिले सिर, हड्डी, बाल व कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। मिला सिर बच्ची का है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।  

एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि बरामद सिर, हड्डी उसी बच्ची की है। इसके लिए अवशेष डीएनए जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। परिजनों की ओर से की गई शिनाख्त के आधार पर टीमें कार्रवाई कर रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed