{"_id":"6ac01b00a1c8a61fa609284d","slug":"six-transformer-units-submerged-in-floodwaters-power-supply-to-1200-homes-disrupted-lucknow-news-c-13-lko1070-1948252-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाढ़ में डूबी छह ट्रांसफार्मर पेटी, 1200 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाढ़ में डूबी छह ट्रांसफार्मर पेटी, 1200 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
कैसरबाग इलाके में जलता केबल और फैजुल्लागंज में डूबा ट्रांसफार्मर।
लखनऊ। फैजुल्लागंज और दाउदनगर इलाकों में जलभराव के कारण छह ट्रांसफार्मर की पेटियां भी पानी में डूब गई हैं। इससे पानी में करंट उतरता, उससे पहले कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे करीब 1,200 परिवारों की बिजली गुल हो गई है।
बाढ़ग्रस्त इलाकों में निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि 250 केवीए के पांच और 400 केवीए के एक ट्रांसफार्मर की पेटी पानी में पूरी तरह से डूब गई है। ट्रांसफार्मर के चबूतरे तक भी 75 फीसदी पानी पहुंच चुका है। इससे मामा कॉलोनी, कनौजिया चौराहा, नंदा फार्म हाउस, मिश्रा प्लानिंग एरिया और मस्जिद तिराहे के पास के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि दो कर्मियों को बाढ़ग्रस्त एरिया में तैनात किया गया है।
यहां गुल रही बिजली
उधर, अहिबरनपुर उपकेंद्र की 33 केवी की लाइन में फॉल्ट आने से शाम को सीतापुर रोड और अहिबरनुपर आदि इलाके की बिजली करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही। इसी प्रकार कैसरबाग के स्टार पैलेस के पास शाम छह बजे ट्रांसफार्मर के एलटी तारों में आग लगने से 200 घरों में देर रात तक बिजली गुल रही। वहीं, गहरू पावर हाउस के बंथरा और नींव फीडर की बिजली सप्लाई शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बंद हो गई, जो देर शाम सात बजे चालू हो सकी। इससे बंथरा, हनुमान मंदिर, बंथरा बाजार, अंबरपुर, हमीरपुर, उमेदखेड़ा, लाला खेड़ा और चनखरा समेत कई गांवों में उपभोक्ता प्रभावित हुए।