फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six students from government institutions will receive training at IIT Kanpur.

Lucknow News: आईआईटी कानपुर में राजकीय के छह छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 08 May 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Six students from government institutions will receive training at IIT Kanpur.
लखनऊ। राजधानी के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छह विद्यार्थियों को आईआईटी कानपुर में कोडिंग और प्रयोगात्मक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। यह एक महीने का विज्ञान समर कैंप 25 मई से 24 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक और तकनीकी कौशल विकसित करना है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि यह शिविर आईआईटी कानपुर के ऑनलाइन रूरल एजुकेशन इनिशिएटिव के तहत आयोजित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी के छात्रों में कोडिंग और प्रयोगात्मक कौशल को बढ़ावा देना है। इसमें कक्षा नौ और 11 के विज्ञान वर्ग के छात्र भाग लेंगे। शिविर का आयोजन आईआईटी कानपुर के रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केंद्र में होगा। छात्रों के लिए शिविर शुल्क, आवास और भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रहेगी। जल्द ही छह विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें अनुभवी शिक्षकों के साथ कैंप के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed