फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six robbers arrested in police encounter

मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल

Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
six robbers arrested in police encounter
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर कादूनाला के पास रात दस बजे लुटेरों के एक गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जहां 25 हजार रुपये के एक इनामी समेत दो शातिर लुटेरे मौके पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए वहीं कई अन्य अंधेरे का फ ायदा उठाते हुए भाग निकले। बाद में कॉम्बिंग के दौरान पुलिस टीम ने गिरोह के चार और बदमाशों में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एसओजी प्रभारी डीके वर्मा अपनी टीम के साथ भ्रमण पर थे। इसी बीच मुखबिर ने एक काली स्कॉर्पियो से कुछ लुटेरों के लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओजी प्रभारी ने पूरे मामले से जगदीशपुर एसएचओ अरुण कुमार दुबे व मुसाफि रखाना एसएचओ बृजेश सिंह को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसएचओ जगदीशपुर हाईवे पर पहुंचे। इसी बीच आ रही स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया तो वाहन तेजी से भाग निकला। एसएचओ जगदीशपुर ने वाहन का पीछा किया।
विज्ञापन

कादूनाला के पास एसएचओ जगदीशपुरए एसएचओ मुसाफिरखाना व एसओजी प्रभारी ने वाहन को घेर लिया तो उसमें मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फ ायरिंग की। दोनों तरफ से चली गोली में 25 हजार का इनामी बदमाश महेश सिंह निवासी पेंडारा थाना मुसाफि रखाना व एक अन्य बदमाश अनुज प्रताप सिंह निवासी नगरा थाना छावनी जिला बस्ती व एसओजी प्रभारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश के दाहिने व अनुज के बाएं पैर तो एसओजी प्रभारी के बाएं हाथ में गोली लगी है। सभी घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस को पकड़े गए बदमाशों के वाहन व उनके पास से कई अवैध असलहे बरामद हुए हैं। देर रात तक कई थानों की फोर्स व एसओजी टीम फरार अन्य बदमाशों की तलाश में कदूनाला के जंगलों व आसपास की कॉम्बिंग में जुटी रही।

कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने गिरोह के अभय प्रताप सिंह व जंग बहादुर सिंहए निवासी हरिहरपुर थाना मुंशीगंज, प्रदीप मौर्य निवासी पेंडारा महाराज व मो. श्योराज निवासी पेंडारा करनाई थाना मुसाफि रखाना को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़े गए बदमाश महेश पर जगदीशपुर व मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में लूट समेत 13 तो अनुज पर भी लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed