फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six political parties to be merged by 20 april.

20 अप्रैल तक नई पार्टी की घोषणा करेंगे मुलायम!

Thu, 09 Apr 2015 12:58 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Apr 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Six political parties to be merged by 20 april.

जनता दल परिवार जल्द ही साइकिल पर सवार हो जाएगा। छह दलों का विलय करके नई पार्टी बनाने की घोषणा 20 अप्रैल से पहले हो जाएगी। नई पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव होंगे और दो-तीन दिन में वे ही विलय की तारीख का औपचारिक ऐलान करेंगे। नए दल के नाम में ‘समाजवादी’ जोड़ने और ‘साइकिल’ सिंबल पर किसी को ऐतराज नहीं है।

विज्ञापन


जनता दल के टूटने के बाद उसके नेता समाजवादी पार्टी, जनता दल (यू), जनता दल (एस), इंडियन नेशनल लोकदल और समाजवादी जनता पार्टी नाम से अलग-अलग दल चला रहे हैं।
विज्ञापन


इन सभी को फिर से एकजुट करके नई पार्टी बनाने की कोशिशें अंजाम तक पहुंच गई है। सभी छह दलों का विलय करके नई पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और हरियणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला समेत सभी दलों के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं।

किसी को नहीं साइकिल निशान से आपत्ति

Six political parties to be merged by 20 april.

जनता दल (यू) के महासचिव व सांसद केसी त्यागी ने बताया कि सभी दलों ने विलय के लिए सहमति जता दी है। 20 अप्रैल को संसद सत्र के दूसरे चरण से पहले सभी दलों का विलय हो जाएगा।

त्यागी ने बताया कि विलय की औपचारिक घोषणा करने के लिए मुलायम सिंह यादव को अधिकृत किया गया है। वही नई पार्टी के नेता होंगे। वे सबसे सीनियर हैं और अन्य नेता उनके साथ काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जनता दल परिवार के किसी भी घटक को नई पार्टी का चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ रखे जाने पर आपत्ति नहीं है। नए दल में समाजवादी नाम जुड़ा रहे, इसे लेकर भी सभी में सहमति है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही विलय की तिथि की घोषणा हो जाएगी लेकिन इसका फैसला मुलायम ही लेंगे। त्यागी ने बताया कि दूसरे गैरकांग्रेसी, गैरभाजपा दलों से भी संपर्क बना हुआ है। आने वाले समय में वे भी नए दल का हिस्सा हो सकते हैं।

राष्ट्रीय पार्टी के मुखिया हो जाएंगे मुलायम

Six political parties to be merged by 20 april.

जनता दल परिवार के घटक दलों के विलय के बाद बनने वाली नई पार्टी की कमान मुलायम सिंह यादव के हाथों में रहेंगी। वे पार्टी अध्यक्ष के साथ ही संसदीय दल के नेता भी होंगे। नए दल में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 30 सांसद होंगे।

ये सांसद यूपी, बिहार, कर्नाटक, हरियाणा आदि राज्यों से आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब मुलायम ऐसे दल के अध्यक्ष होंगे जिसका कई राज्यों में व्यापक जनाधार रहेगा।

हालांकि, मुलायम की छवि राष्ट्रीय नेता की है, लेकिन उनकी समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय दल की मान्यता नहीं मिल पाई है। नए दल का स्वरूप राष्ट्रीय होगा।

पहला लिटमस टेस्ट बिहार में
जनता दल परिवार ‘एक नाम-एक निशान’ के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगा। नए दल की पहली परीक्षा इसी साल के आखिर में बिहार में होगी। यदि नया दल बिहार में भाजपा को रोकने में सफल रहा तो इसका असर यूपी समेत अन्य राज्यों की राजनीति पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed