UP: राज्यकर्मियों को 6 फीसदी बढ़ा डीए दिसंबर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 18 लाख से ज्यादा कर्मचारियों व शिक्षकों को जुलाई से छह प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों को महंगाई राहत देने संबंधी शासनादेश सचिव वित्त अजय अग्रवाल ने बुधवार को जारी कर दिया।
अब इन्हें 119 प्रतिशत डीए मिलेगा। जुलाई से नवंबर तक डीए की बढ़ी रकम जीपीएफ में जमा होगी। दिसंबर के डीए का भुगतान 1 जनवरी को मिलने वाले वेतन के साथ नकद किया जाएगा।
राज्यकर्मी अभी 113 प्रतिशत महंगाई भत्ता पा रहे हैं। छह फीसदी की बढ़ोतरी से करीब 1250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
इन कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा
बढ़े डीए का फायदा सूबे के सभी पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मियों को होगा।
छठे वेतन से बाहर वालों को 234 फीसदी डीए
जिन राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों के कर्मियों के वेतन का छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार पुनरीक्षित वेतन ढांचे में चयन नहीं हुआ उन्हें वेतन तथा महंगाई वेतन के योग का 234 प्रतिशत डीए मिलेगा।
वर्तमान में इन्हें 223 प्रतिशत डीए मिल रहा है। ऐसे कर्मियों का डीए 11 फीसदी बढ़ा है।