फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six people booked for fraud worth Rs 18 lakh

Lucknow News: छह लोगों पर 18 लाख की धोखाधड़ी का केस

Fri, 24 Jan 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Six people booked for fraud worth Rs 18 lakh
छह लोगों पर 18 लाख की धोखाधड़ी का केस
लखनऊ। अंबेडकरनगर के महरुवा निवासी बैंककर्मी प्रदीप कुमार ने विभूतिखंड थाने में छह लोगों के खिलाफ 17.91 लाख की ठगी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीसीपी पूर्वी के आदेश पर की है। रियल एस्टेट फर्म के निदेशक उद्देश्य तिवारी पर जमीन के नाम पर जालसाजी करने का आरोप है।
विज्ञापन


अमेठी में इंडियन बैंक की शाखा मुशीगंज में तैनात प्रदीप के मुताबिक विभूतिखंड स्थित एल्पिडा होम्स प्रा. लि. की एजेंट मधुमिता पाल उनकी परिचित हैं। पांच साल पहले मधुमिता ने उन्हें फर्म की साइट दिखाई थी। जमीन की बुकिंग के नाम पर उनसे 50 हजार ले लिए थे। 12 सितंबर 2020 को वह जब फर्म के दफ्तर पहुंचे तो निदेशक उद्देश्य से मुलाकात हुई। बातचीत के बाद प्रदीप ने कई टुकड़ों में 17.41 लाख का भुगतान कर दिया। पर रजिस्ट्री उनके नाम पर नहीं हुई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक उद्देश्य तिवारी, एजेंट मधुमिता, आकाश त्रिपाठी, अराफात यासिर, आसिफ खान व अजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed