{"_id":"680162b66ca178763b0a62cf","slug":"six-pairs-of-special-trains-make-summers-journey-easy-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1161983-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें आसान बनाएंगी गर्मियों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें आसान बनाएंगी गर्मियों का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे छह जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि दिल्ली, पटना, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि शहरों के लिए ये ट्रेनें लखनऊ होकर चलाई जाएंगी।
04504 चंडीगढ़–पटना स्पेशल 24 अप्रैल से 29 मई तक हर बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे चलकर लखनऊ सुबह 11 बजे तथा अगली रात 10:10 पटना पहुंचेगी। वापसी में 04503 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल 25 अप्रैल से 30 मई तक हर शुक्रवार को पटना से रात 11:30 बजे चलकर लखनऊ सुबह 10:40 बजे होते हुए अगले दिन रात 11:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी के 22 कोच होंगे। ट्रेन अंबाला, छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर और आरा स्टेशनों पर भी रुकेगी।
ट्रेन 04030 आनंदविहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर 22 अप्रैल से 17 मई तक हर मंगलवार व शनिवार को आनंदविहार टर्मिनल से सुबह नौ बजे चलकर शाम 5:35 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04029 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार स्पेशल 23 अप्रैल से 18 मई तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को सुबह 6:15 बजे मुजफ्फरपुर से चलकर शाम 6:30 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 3:10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल और स्लीपर के 19 डिब्बे होंगे। ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सुलतानपुर, जौनपुर सिटी, जौनपुर जं., औंड़िहर जं., गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल
04012 दिल्ली–दरभंगा स्पेशल 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर मंगलवार व शुक्रवार को दिल्ली जंक्शन से शाम 7:30 बजे चलकर अगली सुबह 3:40 बजे लखनऊ होते हुए रात 8:20 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04011 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को रात 10:20 बजे दरभंगा से चलकर अगली दोपहर दो बजे लखनऊ व रात 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी जं., औंड़िहर जं., गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर के 19 डिब्बे होंगे।
आनंदविहार-जोगबनी स्पेशल
04094 आनंदविहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल 24 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार को आनंदविहार से रात 11:55 बजे चलकर सुबह नौ बजे लखनऊ व अगली सुबह 7:30 बजे जोगबनी पहुंचेगी। ट्रेन 04093 जोगबनी-आनंदविहार 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर शनिवार को जोगबनी से सुबह 9:30 बजे चलकर अगली सुबह 7:35 बजे लखनऊ होते हुए शाम चार बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी जं., औंड़िहार जं., गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फॉर्ब्सगंज स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें जनरल व स्लीपर सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल
04213 अयोध्या कैंट-आनंदविहार टर्मिनल 20 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार व गुरुवार को अयोध्या कैंट से शाम 6:20 चलकर लखनऊ रात पौने नौ बजे होते हुए अगले दिन सुबह छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंदविहार-अयोध्या कैंट 21 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को आनंदविहार से सुबह नौ बजे चलकर लखनऊ शाम 6:20 बजे होते हुए रात 10 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाज़ियाबाद स्टेशनों रुकेगी। जनरल व स्लीपर के 20 डिब्बे होंगे।
योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल
04302 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को योगनगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे चलकर लखनऊ में रात 12:30 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर एक बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04301 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर बुधवार को मुजफ्फरपुर जं. से दोपहर तीन बजे चलकर लखनऊ स्टेशन पर सुबह पौने चार बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 2:20 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।