फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six officers suspended for recruitment scam in animal husbandry department.

पशुपालन विभाग में भर्ती घोटाले पर निदेशक समेत छह अफसर निलंबित, सपा सरकार में हुई थी भर्ती

Sun, 02 Jun 2019 02:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jun 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
six officers suspended for recruitment scam in animal husbandry department.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सपा सरकार के दौरान 2012-13 में पशुधन अधिकारियों की भर्ती में हुए घोटाले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के अपर निदेशक समेत छह अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एसआईटी ने भर्ती में घोटाले का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


जांच में पाया गया कि भर्ती में मनमाने तरीके से मानकों को दरकिनार किया गया। प्रदेश भर में 1148 पशुधन प्रसार अधिकारियों की हुई भर्ती में अफसरों ने लिखित परीक्षा 100 की जगह 80 नंबरों की करवाई और 20 नंबर का इंटरव्यू रख दिया। जिसके सहारे मनपसंद अभ्यर्थियों को चुना गया।
विज्ञापन


योगी सरकार ने 28 दिसंबर 2017 को मामले की जांच एसआईटी को सौंपी थी। जांच के बाद एसआईटी टीम ने प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी जिस पर कार्रवाई की गई है।

शासन ने भर्ती घोटाले में दोषी मानते हुए पशुपालन निदेशक चरण सिंह यादव सहित अपर निदेशक अशोक कुमार सिंह, बस्ती के अपर निदेशक जीसी द्विवेदी, लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉक्टर हरिपाल, बरेली मंडल के अपर निदेशक एपी सिंह और अयोध्या के अपर निदेशक अनूप श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed