फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six new hospital in up

यूपी: छह बड़े अस्पताल में होगा एम्स से भी सस्ता इलाज

Tue, 03 Sep 2013 12:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 03 Sep 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
six new hospital in up

उत्तर प्रदेश में सस्ती सर्जरी वाले छह नए मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलेंगे।

विज्ञापन


नारायण हेल्थ एंड आरोग्यम श्रृंखला के 300 बेड वाले सूबे के पहले हॉस्पिटल का शिलान्यास सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने किया।

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन भी राजधानी में हुए इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

अन्य हॉस्पिटल गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, आगरा और मेरठ में स्थापित होंगे।

सूबे में इस तरह के हॉस्पिटल की स्थापना की पहल जाने माने हृदय रोग सर्जन पद्म भूषण डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने की है। इन हॉस्पिटल में प्राइवेट हॉस्पिटल से करीब 20 फीसदी और दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल से भी सस्ती दर पर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी।

कोर्स शुरू कराने के लिए कर लिया था प्लेन हाईजैक
विज्ञापन


ग्रुप देश में इस तरह के 375 हॉस्पिटल खोलने की योजना पर काम कर रहा है। गोमती नगर विस्तार के सेक्टर सात में हॉस्पिटल का शिलान्यास करने के बाद प्रो. राम गोपाल ने कहा कि सूबे में अच्छे किस्म की मेडिकल सुविधाओं की कमी है। राजधानी तक में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे शहरों में तो बहुत ही कम हैं। ऐसी परिस्थितियों में यह हॉस्पिटल बहुत लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि डा. शेट्टी देश के चुनिंदा कार्डियक सर्जनों में शामिल हैं और सस्ते इलाज के लिए एक  अलग पहचान कायम की है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली व आसपास के निजी चिकित्सालयों में गरीब मरीजों द्वारा इलाज करा पाना बहुत कठिन है। ऐसे लोग एम्स भागते हैं। प्रो. ने कहा कि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि इस हॉस्पिटल में ऐसी सस्ती व उत्तम कोटि की सुविधाएं मिलेंगी जिससे लोगों को एम्स की ओर नहीं भागना होगा।
 
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अखिलेश सरकार ने इस पर बहुत फोकस किया है। स्वास्थ्य मंत्री हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इसके बावजूद ऐसी सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं की सूबे को बड़े पैमाने पर जरूरत है। उन्होंने डा. शेट्टी को आश्वस्त किया कि सरकार उनको हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि कैंसर के मरीजों को यूपी से मुंबई न जाने पड़े इस संस्थान से उनकी यही अपेक्षा है।


उन्होंने कहा कि इस तरह की प्राइवेट व चैरिटेबिल संस्थाएं यदि आगे आती है तो सरकार उसको पूरा सहयोग देगी। हसन ने कहा कि कैंसर, हार्ट, ब्रेन और हड्डी के गरीब मरीजों को यदि सस्ती सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी तो यूपी में बड़ा माहौल बदलेगा।

ग्रुप की सहयोगी संस्था रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज के प्रदीप मिश्र ने बताया कि यह हॉस्पिटल 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। अगले छह महीने में मशीनें लग जाएंगी। दो वर्ष में यह सेवाएं शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed