फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six miscreants arrested in connection with a robbery

Lucknow News: लूटपाट में छह बदमाश गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants arrested in connection with a robbery
लूटपाट में छह बदमाश गिरफ्तार
सरोजनीनगर। दरोगाखेड़ा स्थित निर्माणाधीन उदा देवी महिला बटालियन परिसर में घुसकर लूटपाट करने वाले छह बदमाशों को सरोजनीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के मुताबिक, 26 अक्तूबर की रात दो कारों से आए बदमाशों ने गनमैन व उसके साथी को बंधक बनाकर स्टोर रूम का ताला तोड़ा और बिजली के तारों के 50 बंडल लूट ले गए थे। सैरपुर के नरहरपुर स्थित हनुमान टेकरी के पास रहने वाले कंपनी के स्टोर जीएम विकास अवस्थी ने 28 अक्तूबर को सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 120 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार सवार संदिग्धों की पहचान की। सर्विलांस की मदद से शनिवार को छह आरोपियों आगरा के निबोहरा स्थित डॉक्टरपुरा निवासी मनीष सिंह, निबोहरा के सलेमपुर धनकड़ निवासी राहुल सिंह, गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित व्यापारियन मोहल्ला निवासी वकील, गाजियाबाद के नेवाड़ी स्थित आसिफपुर उजैड़ा निवासी महताब, आगरा के निबोहरा स्थित पहाड़पुरा मूसेपुर निवासी अतुल सिंह और निबोहरा के मूसेपुर निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। लूटे गए 30 लाख रुपये के बिजली के तार और वारदात में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में मुख्य आरोपी मनीष सिंह ने बताया कि गिरोह के गुर्गे अलग-अलग जिलों में मजदूरी और बिजली मिस्त्री का काम करते हुए निर्माणाधीन भवनों और बंद मकानों की रेकी करते थे। सरोजनीनगर में लूटे गए तार के कुछ बंडल एक साथी अपने साथ ले गया था और बाकी तार खंडहर में छिपाकर रखा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने गोसाईंगंज और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में भी बिजली के तार चोरी करने की घटनाओं में शामिल होना कबूला है। गिरोह के वकील और महताब चोरी का माल खरीदते-बेचते थे।

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मनीष सिंह उर्फ मनीष सिसोदिया के खिलाफ मथुरा के वृंदावन, गौतमबुद्धनगर के एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाने में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। राहुल सिंह उर्फ बड्डा, वकील, अतुल सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed