फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six lakhs properties of city will be get uniq id number

शहर की छह लाख संपत्तियों को मिलेगी यूनिक आईडी

Sat, 21 Nov 2020 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs properties of city will be get uniq id number
शहर की छह लाख संपत्तियों को मिलेगी यूनिक आईडी
विज्ञापन

शहर की करीब छह लाख संपत्तियों को नया यूनिक आईडी नंबर मिलने वाला है। यह ऐसा नंबर होगा, जिससे शहर में स्थित सभी तरह की अचल संपत्तियों की पूरी जानकारी नंबरों के रूप में कोड में दर्ज रहेगी।
जल्द ही 17 डिजिट का यूूनिक आईडी नंबर जारी किया जाएगा। इसे लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार की ओर से भी नगर निगम को आदेश जारी कर दिया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के तहत यूनिक आईडी नंबर जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में संपत्तियों के रिकॉर्ड में एकरूपता आ जाएगी। यूनिक आईडी नंबर देखने के बाद उस संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

जो 17 डिजिट का यूनिक आईडी नंबर जारी किया जाएगा, उसमें पहले दो अंक लोकल गर्वनमेंट डायरेक्ट्री के तहत प्रदेश का कोड, तीन से पांच अंक स्थानीय निकाय कोड, छह से सात अंक स्थानीय निकाय जोनल कोड, आठ से दस अंक स्थानीय निकाय वार्ड कोड, 11 से 16 अंक संपत्ति कोड और 17वां अंक विशेष अक्षर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें आर आवासीय के लिए, एन अनावासीय के लिए और एम मिश्रित संपत्ति उपयोग के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed