{"_id":"5fb8f9f51105907fec4ed707","slug":"six-lakh-properties-of-lucknow-will-get-17-digit-unique-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की छह लाख संपत्तियों को मिलेगी 17 डिजिट की यूनिक आईडी, होगा ये फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की छह लाख संपत्तियों को मिलेगी 17 डिजिट की यूनिक आईडी, होगा ये फायदा
Sat, 21 Nov 2020 04:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Nov 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की करीब छह लाख संपत्तियों को नया यूनिक आईडी नंबर मिलने वाला है। यह ऐसा नंबर होगा, जिससे शहर में स्थित सभी तरह की अचल संपत्तियों की पूरी जानकारी नंबरों के रूप में कोड में दर्ज रहेगी। जल्द ही 17 डिजिट का यूूनिक आईडी नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार की ओर से भी नगर निगम को आदेश जारी कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत यूनिक आईडी नंबर जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में संपत्तियों के रिकॉर्ड में एकरूपता आ जाएगी। यूनिक आईडी नंबर देखने के बाद उस संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
जो 17 डिजिट का यूनिक आईडी नंबर जारी किया जाएगा, उसमें पहले दो अंक लोकल गर्वनमेंट डायरेक्ट्री के तहत प्रदेश का कोड, तीन से पांच अंक स्थानीय निकाय कोड, छह से सात अंक स्थानीय निकाय जोनल कोड, आठ से दस अंक स्थानीय निकाय वार्ड कोड, 11 से 16 अंक संपत्ति कोड और 17वां अंक विशेष अक्षर का होगा। उसमें आर आवासीय के लिए, एन अनावासीय के लिए और एम मिश्रित संपत्ति उपयोग के लिए होगा।
विज्ञापन