ट्रक से भिड़ी श्रद्घालुओं से भरी तेज रफ्तार कार, 6 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार गुरुवार रात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर में खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया गया है। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।
फैजाबाद जनपद के गोसाईगंज थाना अंतर्गत गोसाईगंज बाजार निवासी प्रवेश गुप्त (48) गुरुवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से विंध्याचल धाम जा रहे थे।
रात करीब डेढ़ बजे अकबरपुर नगर के शहजादपुर पुलिस चौकी के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।
तेज रफ्तार से जा रही थी कार
स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की गति ज्यादा थी। कार व ट्रक में भिड़ंत के बाद आसपास के और लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कार चालक समेत सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसके शुक्ला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रवेश के अलावा सुनीता (40), राजेश (27), सीमा (25), रुबी (25) व कान्हा (6) का इलाज चिकित्सकों ने तत्परतापूर्वक सुनिश्चित किया। बाद में सभी घायलों को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।