फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six get drowned in Sarayu river in Barabanki.

बाराबंकी में बड़ा हादसा: एक ही परिवार के पांच लोग नदी में डूबे, दो के शव मिले

Sat, 06 Apr 2024 05:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Apr 2024 05:41 PM IST
सार

बहराइच के टिकैतराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों समेत पांच लोग नदी में डूब गए। उनमें से दो का शव निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
Six get drowned in Sarayu river in Barabanki.
नदी के किनारे जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव के पास शनिवार दोपहर सरयू नदी में एक युवक और चार बच्चों समेत पांच लोग डूब गए। डूबने वालों में दो सगे भाई हैं। युवक इन बच्चों को बचाने में डूबा। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से दो शव बरामद हुए हैं। गोताखोर तीन अन्य लोगों की तलाश नदी में कर रहे हैं। नदी के किनारे कई गांव की भीड़ इकट्ठा है और परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव निवासी मोहम्मद शकील के दो पुत्र अहमद रजा (15) और हमजा (12) के साथ परिवार के ही महमूद आलम का पुत्र शाफ अहमद और शाफ का मौसेरा भाई अयोध्या जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के एथर गांव निवासी अयान (10) शनिवार की दोपहर गांव से करीब 300 मीटर दूर सरयू नदी किनारे पहुंचे थे। यहीं पर नदी से कुछ दूरी पर स्थित खेतों के पास महमूद आलम का छोटा भाई नूर आलम (26) थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में बेहद खास होगी इस बार की रामनवमी, रामलला के सूर्य अभिषेक की हो रही तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी में सियासी सूरमाओं ने गंवाई जमानत... 2019 के चुनाव में 28 में से 26 उम्मीदवार न बचा पाए थे


इस दौरान चारों बच्चे नदी में नहाने लगे। नहाते-नहाते सभी बच्चे नदी के बीच टापूनुमा रेती पर पहुंचे और दूसरी ओर बह रही धारा में नहाने के लिए उतरे। बताते हैं कि वहां पानी काफी गहरा था और नदी में घुसते ही सभी डूबने लगे। अयान की चीख सुनकर गेहूं की मड़ाई कर रहा नूर आलम दौड़ता हुआ नदी किनारे पहुंचा और उसने बच्चों को डूबते देखा तो पानी में छलांग लगा दी लेकिन वह किसी को बचाने की बजाय स्वयं धारा में समा गया। शोरगुल सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और आनन फानन गांव तक सूचना गई। कुछ ही देर में नदी के किनारे पूरा गांव उमड़ पड़ा।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। करीब एक घंटे बाद महमूद आलम के पुत्र शाफ अहमद और उसके मौसेरे भाई अयान का शव नदी से बरामद कर लिया गया। अयान अपनी मां के साथ दो दिन पहले मौसी के यहां आया था। दोनों को सीएचसी टिकैतनगर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पांचों डूबने वाले एक ही परिवार के हैं। नदी में लापता तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed