{"_id":"5d1a397f8ebc3e3cb94f80cf","slug":"six-engineers-transferred-within-72-hours-in-mvvnl-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वॉइन भी न कर पाए थे कि हो गया तबादला , 72 घंटे के अंदर बदल दिए छह अधीक्षण अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वॉइन भी न कर पाए थे कि हो गया तबादला , 72 घंटे के अंदर बदल दिए छह अधीक्षण अभियंता
Tue, 02 Jul 2019 12:53 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सुल्तानपुर में तैनात असलम हुसैन को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ में तबादला कर दिया गया है। ऐसे ही राजधानी में 72 घंटे के भीतर पावर कारपोरेशन में आधा दर्जन अधीक्षण अभियंता के ट्रांसफर कर दिए गए। ये अधीक्षण अभियंता मध्यांचल ज्वॉइन कर भी नहीं पाए थे कि उनका ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सर्किल छह के अधीक्षण अभियंता डीके त्रिपाठी को अब सर्किल चार की जिम्मेदारी दी गई है। मध्यांचल के एमडी संजय गोयल ने बताया कि संजय जैन को सर्किल सात में भेजा गया है। संजय अग्रवाल को सर्किल आठ में एके सिंह की जगह पर भेजा गया है। ऐसे ही विवेक कुमार अग्रवाल अब सर्किल नौ का जिम्मा संभालेंगे। जबकि मुकेश कुमार गर्ग को विद्युत कार्य मंडल भेजा गया है। वहीं संजीव राणा को बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन