फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six doctors for 80 patients in the casualty ward of the trauma centre

Lucknow News: ट्राॅमा सेंटर के कैजुअल्टी वार्ड में 80 मरीजों के लिए छह डॉक्टर

Sat, 02 May 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Six doctors for 80 patients in the casualty ward of the trauma centre
ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की भीड़।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का बोझ और डॉक्टरों की भारी कमी ने इलाज की व्यवस्था चरमरा दी है। कैजुअल्टी वार्ड में तैनात मुट्ठी भर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के भरोसे सैकड़ों मरीजों की जान है, जिसके चलते गंभीर मरीजों को भी इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी वार्ड में कहने को तो 42 बेड हैं, लेकिन शुक्रवार दोपहर यहां 80 से अधिक मरीज भर्ती थे। हालात यह रहे कि बेड भर जाने के कारण करीब 40 से 50 मरीजों का इलाज स्ट्रेचर पर ही किया जा रहा है। यह स्थिति केवल शुक्रवार की ही नहीं थी, बल्कि आए दिन यही हालात नजर आते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर में हर दिन 200 से 250 नए मरीज आते हैं, जिन्हें कैजुअल्टी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद संबंधित विभागों में शिफ्ट किया जाना होता है, लेकिन मैनपावर की कमी इस प्रक्रिया में बड़ी बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन


डॉक्टरों पर भारी दबाव

वर्तमान में 80 से ज्यादा गंभीर मरीजों की जिम्मेदारी महज 6 से 7 रेजिडेंट डॉक्टरों और 8 नर्सिंग स्टाफ पर है। मरीजों की संख्या के मुकाबले यह संख्या बेहद कम है। डॉक्टरों पर काम का इतना अधिक बोझ है कि वे चाहकर भी हर मरीज को समय पर अटेंड नहीं कर पा रहे हैं, जिसका सीधा असर इलाज की गुणवत्ता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अव्यवस्था पर ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह का कहना है कि स्थिति सुधारने के लिए नए रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए दूसरे विभागों से रेजिडेंट डॉक्टरों को बुलाकर काम चलाया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की भीड़।

ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed