फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Six died in an accident on Balrampur Utraula marg in Balrampur.

Balrampur: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, उत्तराखंड से देवरिया जा रही थी कार

Sat, 08 Apr 2023 02:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 08 Apr 2023 02:52 PM IST
सार

बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बजाज चीनी मिल गेट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार देवरिया की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन
Six died in an accident on Balrampur Utraula marg in Balrampur.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड से देवरिया जा रही कार को शुक्रवार की रात बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बजाज चीनी मिल गेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाने के बंकुल गांव निवासी सोनू शाह परिवार के साथ कार से उत्तराखंड से देवरिया जा रहे थे। बलरामपुर से उतरौला मार्ग पर शुक्रवार की रात जब वह श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के बजाज चीनी मिल गेट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'हाउस टैक्स हाफ-वाटर टैक्स माफ' नारे संग उतरेगी आप, 17 निगमों व 763 निकायों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुस्लिमों पर सभी का फोकस, सपा-बसपा के अलावा BJP भी रुख भांपने में लगा रही एड़ी-चोटी का जोर


इसके बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। वहीं, कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सोनू समेत परिवार के छह अन्य की मौत हो गई। रात में गश्त से लौट रही पुलिस टीम ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो आननफानन कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई।

मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। एसओ विपुल पांडेय ने बताया कि एक की पहचान हो गई है। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सभी परिवार के ही सदस्य है। परिजन आ रहे हैं। इसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

सीएम योगी ने परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को दो लाख प्रति मृतक की आर्थिक सहायता अविलंब प्रदान करने के भी निर्देश दिये गये ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed