फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six deaths in a village name raigaon in Gonda district.

गोंडा: जिले के रैगांव में एक के बाद एक छह मौतों से ग्रामीणों में दहशत, चिकित्सा टीम भेजी गई

Sat, 08 May 2021 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 May 2021 07:48 PM IST
सार

इस गांव में जिनकी भी मौतें हुई हैं वो अधिकांश लोग अचानक बीमार हुए और जब तक इनके परिजन कुछ समझ पाते तब तक इन लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों से अभी भी बेखबर है।

विज्ञापन
six deaths in a village name raigaon in Gonda district.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुजेहना क्षेत्र के कई गांवों किसी न किसी कारण से लगातार मौतें होना जारी है। ग्राम पंचायत रैगांव में पिछले एक सप्ताह में हुई आधा दर्जन मौतों से लोग दहशत में है।

विज्ञापन


इस गांव में जिनकी भी मौतें हुई हैं वो अधिकांश लोग अचानक बीमार हुए और जब तक इनके परिजन कुछ समझ पाते तब तक इन लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों से अभी भी बेखबर है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को रैगांव में शहाबुद्दीन को बुखार व गले में  एकाएक परेशानी हुई और उनकी मौत हो गई। ऐनुल्लाह (52 वर्ष) को बुखार और सांस की परेशानी हुई और मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुन्दन सिंह (53 वर्ष) की इसी बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। शुक्रवार को धर्मराज (उम्र लगभग 40 वर्ष) तथा कृष्णा देवी पत्नी कृपाराम (उम्र लगभग 39 वर्ष) काल कवलित हो गए।

रामचरण की पत्नी की एकाएक तबीयत खराब हुई और शनिवार को उनकी भी मौत हो गई। इसी गांव की सुशीला देवी (उम्र लगभग 55 वर्ष) पत्नी बच्चाराम को बुखार और सांस लेने की परेशानी से हालत गंभीर बनी हुई है।


इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सतर्कता के तौर पर टीम को रैगांव भेजा जा रहा है। ग्राम प्रधान रैगांव ने मौतों की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed