फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six dead after a boat capsized in Saryu river in bahraich

बहराइच हादसे पर सीएम योगी ने किया ट्वीट, नाव डूबने से हुई थी छह की मौत

Sat, 07 Oct 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Oct 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
six dead after a boat capsized in Saryu river in bahraich
हादसे के बाद मचा कोहराम
बहराइच में शनिवार सुबह सरयू नदी में नाव पलटने से छह लोगों की मौत हो गई। नाव में कुल 13 लोग सवार थे। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को ये सभी लोग सरयू नदी पार मेला देखने गए थे। जहां से शनिवार सुबह नाव से लौट रहे थे। नाव की हालत काफी जर्जर बताई जा रही है। रामगांव के पिपराघाट पर नाव डूब गई। नाव में  सवार सात लोग तो तैरकर बाहर आ गए जबकि छह लोग नदी में ही डूब गए। 

सभी शवों को नदी से निकाला जा चुका है। पुलिस ने सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों में रामगांव थाना क्षेत्र के बेहटा भया निवासी शकील (10) पुत्र रज्जब अली, रामगांव थाना क्षेत्र के भकला गोपालपुर निवासी राजेश (26) पुत्र मेलाराम, बृजेश (28) पुत्र छविलाल, तीरथराम (30)पुत्र हरीराम, विजय (13)पुत्र हरिप्रसाद, व रामगांव थाना क्षेत्र के लक्खा बौंडी निवासी मगन (25) पुत्र सीताराम शामिल हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के गांवों में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग नदी के किनारे इकट्ठा हैं। मृतकों में तीन गांव के लोग शामिल हैं। सीएम योगी ने घटना पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा " बहराइच में हुई नाव दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को आघात सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed