फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six Chinese citizens arrested in Bahraich

घूमते-घूमते भारत की सीमा में प्रवेश कर गए थे चीनी नागरिक, पूछताछ के बाद नेपाली पुलिस को सौंपा

Fri, 09 Nov 2018 02:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 09 Nov 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
Six Chinese citizens arrested in Bahraich
इंडिया चाइना बार्डर

भारत-नेपाल की रूपईडीहा सरहद पर बुधवार को बिना वीजा के भारत में दाखिल होने पर रोके गये छह चीनी नागरिक खुफिया तथा सुरक्षा एजेंसियों की जांच में निर्दोष साबित हुए हैं। उन सभी को कागजी औपचारिकताएं पूरी कर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बताया कि गत सात नवम्बर को दो महिलाओं सहित छह विदेशी नागरिक अपने नेपाली गाईड उधव के साथ भारत-नेपाल सीमा पार करते हुए आ रहे थे। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के गश्ती दल ने उन्हें सीमा चौकी से पहले रोका था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वे सभी चीनी नागरिक हैं और उनके पास नेपाल का ही वीजा है। इस कारण इन सभी को बहराइच के रूपईडीहा थाने लाया गया। वे सभी लोग हिन्दी व अंग्रेजी भाषा नहीं जानते थे। द्विभाषिये के माध्यम से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि वे सभी लोग नेपाल के भ्रमण पर आये थे और गत एक नवम्बर से नेपालगंज के एक होटल में रूके हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा रोका गया था

ग्रोवर ने बताया कि बुधवार शाम उनकी विमान के जरिये नेपालगंज से काठमाण्डू वापसी थी। बुधवार सुबह वे सभी चीनी नागरिक मन्दिर के दर्शन के बाद सीमा तक घूमने चले आये। इसी दौरान वे भारत की सीमा में प्रवेश कर गये, जिस पर इन्हें सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा रोका गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी चीनी नागरिकों को वन विभाग के अतिथि गृह में ठहराया गया। खुफिया एजेंसी स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा उनसे पूछताछ की गयी और उनके दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गयी।

जांच में उनकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं पायी जाने पर बृहस्पतिवार की शाम उन सभी चीनी नागरिकों तथा उनके नेपाली गाईड को वापस नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed