{"_id":"5f7885bf8ebc3eefa7772c17","slug":"six-betters-arrested-for-doing-bet-for-ipl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणि पर्वत के पीछे चल रहा था अवैध कारोबार, आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते 6 सटोरिये गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणि पर्वत के पीछे चल रहा था अवैध कारोबार, आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते 6 सटोरिये गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2020 07:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर में सटोरिए।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम आईपीएल मैच के नाम पर सट्टा लगवाने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मणि पर्वत के पीछे ये सट्टा खिलवाया जा रहा था। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, 2 नोटबुक, एक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर व 5900 रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन
सीओ अयोध्या राजेश राय ने बताया कि अयोध्या पुलिस को सूचना मिली कि मणि पर्वत के पीछे सुनसान इलाके में कुछ लोग सट्टा लगवाने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्र, चौकी रानोपाली प्रभारी पवन राठौर की टीम ने शुक्रवार शाम वहां छापा मारा। इस दौरान मौके पर चार व्यक्ति सट्टा लगवाते हुए मिले।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान शंकर सोनकर निवासी कनीगंज, सद्दाम अंसारी निवासी धर्मकांटा, प्रहलाद मौर्या निवासी मुरारी टोला, मनोज वर्मा, राहुल वर्मा व महेश वर्मा निवासी जियनपुर थाना कोतवाली अयोध्या के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 5900 रुपये, एक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, दो नोटबुक व कुछ कागज व नंबर लिखे स्लिप बरामद हुए।
विज्ञापन