{"_id":"65e9243d99965d441f0d18ac","slug":"sitapur-wife-along-with-three-children-consumed-poison-due-to-dispute-with-husband-all-four-died-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पति से विवाद में तीन बच्चों संग पत्नी ने खाया जहर, चारों की मौत, लुधियाना लौटने की जिद बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: पति से विवाद में तीन बच्चों संग पत्नी ने खाया जहर, चारों की मौत, लुधियाना लौटने की जिद बनी वजह
Thu, 07 Mar 2024 07:49 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:49 AM IST
सार
Sitapur:यूपी के सीतापुर जिले में एक एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर पी लिया। इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
तीन बच्चों संग पिया जहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर के अहमदपुर गांव में पति रामसजीवन से विवाद के बाद बुधवार सुबह तीन बच्चों को जहर पिलाकर राजकुमारी ने खुद भी सेवन कर लिया। गंभीर हालत में चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। पुलिस ने रामसजीवन के साथ ही साढ़ू ऋषि को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अहमदपुर गांव निवासी रामसजीवन पत्नी व बच्चों के साथ पंजाब के लुधियाना में रहकर धागा फक्टरी में काम करता था। वहां ससुराल के अन्य लोग भी थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए 19 फरवरी को ही सभी गांव लौटे थे। इस बीच पत्नी राजकुमारी उस पर लुधियाना लौटने का लगातार दबाव बना रही थी। लेकिन रामसजीवन शादी के बाद जाने के लिए कह रहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब नौ बजे इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। राजकुमारी तीनों बच्चों सुमित (10), नेहा (5) और संध्या (3) के साथ घर से पानी लेकर खेत में पहुंची और वहीं सभी को विषाक्त पदार्थ पिलाकर खुद भी सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति को फोनकर बताया। रामसजीवन जब तक खेत में पहुंचा तब तक सभी की हालत गंभीर हो चुकी थी। ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। एसओ दिलीप चौबे ने बताया कि रामसजीवन के साथ ही उसके साढ़ू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। परिजन तहरीर देते हैं तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन