{"_id":"6838293975b640fd950c669a","slug":"sitapur-water-tank-built-under-jal-jeevan-mission-collapsed-administration-and-police-present-on-the-spot-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: अचानक भरभरा कर ढह गई पानी की टंकी, पांच करोड़ 31 लाख रुपये में हुआ था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: अचानक भरभरा कर ढह गई पानी की टंकी, पांच करोड़ 31 लाख रुपये में हुआ था निर्माण
Thu, 29 May 2025 04:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 May 2025 04:25 PM IST
सार
सीतापुर के विकासखंड पहला के चूनका गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई टंकी गिर गई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पानी की टंकी गिरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सरैया सीतापुर विकास खंड पहला के अंतर्गत ग्राम चुनका में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनी पानी की टंकी बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक भरभरा कर ढह गई। यह टंकी उस समय गिरी जब टंकी में पूरी तरह पानी भरा हुआ था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्राम चुनका में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बनी पानी की टंकी जनवरी 2024 से क्रियाशील थी। जिससे करीब 20 हजार की आबादी को लाभ मिल रहा था। दोपहर करीब ढ़ाई बजे अचानक पानी की टंकी भरभरा कर गिर गई। यह हादसा उस समय हुआ जब टंकी में पानी भरा जा रहा था। टंकी गिरने की आवाज होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पानी की टंकी का निर्माण कार्य एनसीसी लिमिटेड नामक कार्यदायी संस्था द्वारा कराया गया था। टंकी का निर्माण करीब पांच करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से हुआ था। इससे 8 गांव के 700 कनेक्शन जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
ग्रामीण बताते है कि हम लोगों ने पहले ही मानक विहीन टंकी बनने की शिकायत की थी लेकिन किसी ने नही सुनी जिसके चलते हादसा हो गया। विधायक आशा मौर्या ने बताया कि क्षेत्र में बनने वाली तमाम पानी की टंकियों को लेकर उनके मानकविहीन होने की शिकायत की गई थी जिस पर जल निगम के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की और आज टंकी गिर गई। उन्होंने मामले में भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल निलंबित करके उच्चस्तरीय जांच की मांग की साथ ही मानकविहीन कार्य करने वाले ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई भी ठेकेदार से की जाए।
बाल बाल बचे शत्रोहन
टंकी ढहने से बगल में खटिया डालकर सो रहे शत्रोहन को हल्की चोटें आईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन