{"_id":"6197dcaba5c418490d159476","slug":"sitapur-teenager-murdered-by-slitting-his-throat-body-thrown-in-a-well-was-missing-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : किशोर की गला काटकर हत्या, कुएं में फेंका शव, दो दिनों से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : किशोर की गला काटकर हत्या, कुएं में फेंका शव, दो दिनों से था लापता
Fri, 19 Nov 2021 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:49 PM IST
सार
मृतक के पिता गुड्डू ने बताया कि धारदार हथियार से गला काटकर उनके बेटे की हत्या की गई है। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। घटना को लेकर पिता ने गांव के ही रामप्रसाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
सीतापुर में कोतवाली देहात इलाके में दो दिनों से लापता किशोर की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोर का शव शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित कुएं में मिला। मृतक के पिता की तहरीर पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात इलाके के परसोहिया निवासी अर्जुन (16) बुधवार को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर कुएं में उसका शव उतराता देखा। सूचना पाकर इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला। पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के पिता गुड्डू ने बताया कि धारदार हथियार से गला काटकर उनके बेटे की हत्या की गई है। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। घटना को लेकर पिता ने गांव के ही रामप्रसाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही रामप्रसाद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है। नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन