फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: sub inspectors training on negotiation policing.

सीतापुर: प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों को दिया गया नेगोशिएशन का प्रशिक्षण, आईआईएम के विशेषज्ञों ने की चर्चा

Tue, 26 Sep 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Sep 2023 03:30 PM IST
सार

सीतापुर में सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 676 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें नेगोसिएशन और जन प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Sitapur: sub inspectors training on negotiation policing.
पीएसी में पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेगोसिएशन पुलिसिंग का एक खास पहलू है। पुलिस अधिकारियों के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कौशल है क्योंकि उन्हें रोज किसी न किसी विवाद का सामना करना पड़ता है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय सीतापुर में सोमवार को इसी विषय पर आईआईएम इंदौर के विशेषज्ञों ने 676 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों को प्रशिक्षित किया। उनके लिए नेगोसिएशन व जन प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


आईआईएम इंदौर के गवर्मेंट अफेयर्स प्रबंधक नवीन कृष्ण राय ने बताया कि इस सत्र में अधिकारियों को नेगोसिएशन और विवाद प्रबंधन के पहलुओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि नेगोसिएशन स्किल में सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: 100 में 75 फीसदी वोट बीजेपी का, बचे 25 में सारी पार्टियां आपस में बांट लें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, विपक्षी गठबंधन इंडिया सत्ता लोलुपों का समूह, ये कुर्सी के लिए लड़ रहा


उन्होंने इसकी विभिन्न शैलियों, चरणों और रणनीतियों के बारे में बात की। वहीं, जन प्रबंधन विषय पर बात करते हुए उन्होंने स्कीमा सिद्धांत के माध्यम से बताया कि हर व्यक्ति का स्कीमा अर्थात सोच व समझ का निर्माण उसके आसपास के माहौल और उसकी परवरिश के आधार पर होता है। इसलिए फील्ड में ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों को कोशिश करनी चाहिए कि वे सभी परिस्थितियों को सामान्य नागरिक के नजरिए से देखें और उसके अनुसार उचित व्यवहार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed