{"_id":"673b14595719cd4a3c0d8523","slug":"sitapur-special-team-did-inspection-on-illigal-mining-place-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: जमीन से 10 फीट तक हो रहा था अवैध खनन, देखकर दंग रह गए अधिकारी, नदी को पाटकर बना दिया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: जमीन से 10 फीट तक हो रहा था अवैध खनन, देखकर दंग रह गए अधिकारी, नदी को पाटकर बना दिया नाला
Mon, 18 Nov 2024 03:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:49 PM IST
सार
सीतापुर के रामकोट थाने में अवैध खनन रोकने गए अधिकारी पर हमले के बाद अफसरों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो दंग रह गए। अवैध खननकर्ताओं ने नदी को पाटकर नाला बना दिया था।
विज्ञापन
स्पेशल टीम ने किया निरीक्षण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में बीती 6 नवंबर को खनन अधिकारी पर हमले के बाद से जिला प्रशासन एक्शन मोड में हैं। सोमवार को डीएम के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम ने घटनास्थल धनईखेड़ा में अवैध खनन की पड़ताल की। करीब एक घंटे अधिकारियों से 100 बीघे के चक की चौहद्दी संग अनुज्ञा पत्रों से खनन का मिलान किया।
विज्ञापन
जमीन से दस फीट नीचे तक खनन देख अधिकारी भी दंग रह गए। नायब तहसीलदार अतुल सेन ने बताया कि दो राजस्व निरीक्षकों व पांच लेखपालों संग वह अवैध खनन की जांच के लिए आये हैं। डीएम के निर्देश पर यह जांच की जा रही है। अवैध खननकर्ताओं पर कार्यवाही निश्चित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुलिस के सामने छत से कूदी युवती: अखिलेश बोले- अपने प्रदेश में डंका फट रहा, सीएम दूसरे प्रदेश में डंका बजा रहे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दफन हो गए अरमान: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, अचानक पहुंची युवती; बताया ऐसा सच... सुनकर मचा हड़कंप
पिरई नदी को पाटकर बना दिया नाला
जांच टीम ने पाया कि अवैध खननकर्ताओं ने अपनी सुविधा के लिए पिरई नदी को पाटकर एक सड़क बनाई जिससे डंफर आसानी से निकल सके। इस कवायद में नदी का आकार घट गया और वह नाला सरीखी नजर आने लगी। इस तथ्य को भी अधिकारी अपनी रिपोर्ट में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन