फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl jumped from roof in front of police In Gonda Akhilesh Yadav verbally attacked CM Yogi

पुलिस के सामने छत से कूदी युवती: अखिलेश बोले- अपने प्रदेश में डंका फट रहा, सीएम दूसरे प्रदेश में डंका बजा रहे

Mon, 18 Nov 2024 12:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 12:24 PM IST
सार

पुलिस के सामने एक युवती छत से कूद गई। अखिलेश यादव ने सीएम को निशाने पर लिया। कहा कि अपने प्रदेश में डंका फट रहा, सीएम दूसरे प्रदेश में चुनाव का डंका बजा रहे हैं। 

विज्ञापन
girl jumped from roof in front of police In Gonda Akhilesh Yadav verbally attacked CM Yogi
छत से कूदी युवती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के गोंडा में पुलिस के सामने एक युवती छत से कूद गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन


सपा मुखिया ने सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए एक्स पर पोस्ट किया। लिखा जब दूसरे प्रदेशों के 'चुनावी-प्रचार' से फुरसत पा जाएं तो अपने प्रदेश का ये वीडियो देख लें। जब उनके अपने प्रदेश में डंका फट रहा है, तो दूसरे प्रदेश में डंका बजाने कैसे जा सकते हैं?   
विज्ञापन


दरअसल मामला परसपुर के तेलहा रज्जा चौहान पुरवा का है। यहां अतिक्रमण हटाने गई टीम के सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस को चेतावनी देकर युवती छत से कूद गई। मामले में लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग से ट्राली हटाने पर किया विरोध

मामला बीती 13 नवंबर का है। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम गांव में सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। राजस्व टीम लेखपाल अवधेश चौबे ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी रघुराज सिंह की बेटियां एकता और साधना सिंह ने परिक्रमा मार्ग से ट्राली हटाने पर विरोध शुरू कर दिया। 


आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। महिला कांस्टेबल मंगला सिंह यादव समेत कर्मियों ने विरोध जताया। इस पर महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद ट्राली हटाने के विरोध की चेतावनी देकर पुलिस के सामने ही छत से कूद गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर अफरातफरी मच गई है।

लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया है। छानबीन की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed