फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bride kept waiting and wedding procession returned midway In Barabanki after first wife created ruckus

दफन हो गए अरमान: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, अचानक पहुंची युवती; बताया ऐसा सच... सुनकर मचा हड़कंप

Tue, 19 Nov 2024 07:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 07:54 AM IST
सार

युवती ने मंडप में हंगामा शुरू कर दिया। इससे घरातियों के चेहरे उतर गए। शहनाई की धुन मद्धम पड़ी। डीजे पर नाचने वाले पीछे हट गए। हंगामे और कार्रवाई की बात सुन दूल्हा बरात लेकर ही नहीं पहुंचा। रास्ते से ही बरात लौट गई। आगे पढ़ें और जानें पूरी कहानी...

विज्ञापन
bride kept waiting and wedding procession returned midway In Barabanki after first wife created ruckus
दुल्हन तैयार बैठी रही, बरात रास्ते से लौटी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शादी के फेरे से पहले एक युवती पहुंची और मंडप में हंगामा करने लगी। हंगामा देख लोग जुट गए। पुलिस बुला ली गई। जानकारी हुई तो दूल्हा रास्ते से ही बरात लेकर वापस लौट गया। दरअसल हंगामा करने वाली दूल्हे की पहली पत्नी थी।    

विज्ञापन


बताया गया कि शादी तय होने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने संग-संग शॉपिंग की। मैचिंग शेरवानी और लहंगा खरीदा। फेरे की शुभ घड़ी भी आ गई। मेहमान उमड़े। इंतजार था तो बस बरात का। दूल्हे राजा का। लेकिन वह सिर्फ इंतजार बनकर रह गया। बरात से पहले एक युवती अपनी मां और पुलिस के साथ पहुंच गई। फिर हंगामा शुरू हो गया। 

विज्ञापन

रिश्तेदारों और मित्रों से खचाखच भरा था लॉन

सफदरगंज थाना क्षेत्र में  लखनऊ-बाराबंकी हाईवे स्थित एक मैरिज लॉन का है। यहां रविवार शाम लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के एक गांव से बरात आनी थी। पूरा परिसर रिश्तेदारों और मित्रों से खचाखच भरा था। दुल्हन को पार्लर से लाने की तैयारी चल रही थी। बरात भी रास्ते में थी। 
 

इसी बीच एक युवती पहुंची। उसने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जो युवक बात लेकर आ रहा है, असल में वह उसका पति है। अदालत में केस चल रहा है। युवती ने 112 डायल करके पुलिस बुला ली। हंगामा देख मौजूद लोग बिना नाश्ता और भोजन किए ही निकलने लगे। देखते ही देखते पूरा लॉन खाली हो गया। बचे तो बस लड़की के परिवार के लोग और पुलिस टीम।
 
विज्ञापन

नाम-पता बदलकर छपवाया था कार्ड

दूल्हे को अपना पति बताने वाली युवती ने कहा कि मामले को छिपाने के लिए नाम-पता बदलकर शादी का कार्ड छपवाया गया था। असल में दूल्हा भी सीतापुर का ही रहने वाला है। लेकिन, वधू पक्ष को अंधेरे में रखकर उसने लखनऊ, गोसाईगंज निवासी बताया। उसके झांसे में परिवार आ भी गया।
 

एक अधिकारी की होती रही चर्चा

मामला सामने आने पर चर्चा शुरू हो गई कि वर पक्ष से जुड़ा एक व्यक्ति वरिष्ठ अधिकारी है। उसी ने अपना प्रभाव दिखाकर शादी तय कराई थी। लेकिन, आरोपों के बीच संबंधित व्यक्ति भी देर रात तक नहीं दिखा।
 

शिकायत पर गई थी पुलिस

एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। लेकिन, बरात नहीं आई। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। लड़की सीतापुर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed