{"_id":"6969e1c915cc2c1c7506f2f9","slug":"sitapur-seeing-his-father-playing-cards-the-drunken-son-lost-his-temper-ran-to-attack-him-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पिता को ताश खेलते देख शराबी पुत्र ने खोया आपा... मारने दौड़ा, बचाने वाले की धारदार हथियार से उंगलियां काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता को ताश खेलते देख शराबी पुत्र ने खोया आपा... मारने दौड़ा, बचाने वाले की धारदार हथियार से उंगलियां काटी
Fri, 16 Jan 2026 12:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:29 PM IST
सार
सीतापुर जिले के महोली के एक गांव में एक युवक ने धारदार हंसिये से एक अन्य युवक के हाथ की उंगलियां काट दी। युवक अपने पिता को ताश खेलते देखकर आग बबूला हो गया था।
विज्ञापन
बीचबचाव में घायल हुआ युवक।
- फोटो : anar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के महोली के पिपरझला गांव में एक युवक ने शराब के नशे में एक ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने ग्रामीण की तीन उंगलियां काट दीं।
विज्ञापन
गांव के ही प्राथमिक स्कूल के निकट कई लोग ताश के पत्ते खेल रहे थे। इसी दौरान दीपक ने वहां पहुंचकर अपने पिता कृष्णपाल को बैठा देखा। दीपक ने कृष्णपाल को अपशब्द कहे। उनसे ताश के पत्ते छीनकर फाड़ कर फेंक दिए जिस पर गांव के ही पंकज पांडे ने उसे ऐसा करने से मना किया। जिससे वह आग बबूला हो गया और पिता को छोड़कर पंकज से उलझ गया।
विज्ञापन
इस बीच दीपक ने पड़ोस में ही रखा हंसिया उठाकर पंकज के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। जब तक लोग उसे पकड़ने का प्रयास करते तब तक वह पंकज के ऊपर कई प्रहार कर चुका था जिससे पंकज के हाथ की तीन उंगलियां कट गईं व माथे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
घटना के बाद दीपक मौके से भाग गया। परिजन एंबुलेंस से पंकज को सीएचसी लेकर गए। वहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर जेवी पांडे ने बताया कि गांव के बाहर कुछ लोग ताश पत्ते खेल रहे थे जहां पर घटना हुई। दीपक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।