Sitapur: पांच मई को हरगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, गृहमंत्री दो मई को आएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मई को हरगांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जिले के लहरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विस्तार
लोकसभा चुनाव का रण अब रोचक होने लगा है। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जनपद में चुनावी जनसभा कर पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने आ रहा है।
इसी क्रम में आगामी 2 मई को सीतापुर संसदीय सीट की लहरपुर विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, आगामी 5 मई को धौरहरा लोकसभा की हरगांव विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है।
ये भी पढ़ें - अमेठी में जवाब देने लगा कांग्रेसियों का धैर्य, राहुल या प्रियंका की मांग करते हुए धरने पर बैठे कार्यकर्ता
ये भी पढ़ें - चुनाव में लाभ लेने के लिए जल्दबाजी में किया राम मंदिर का उद्घाटन, आरोप का भाजपा नेता ने दिया जवाब
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला संग प्रशासनिक अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। कार्यक्रम आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर समस्त आवश्यक संसाधनों को जुटाया जा रहा है।