{"_id":"6310d4a1bdeeb54f277609ad","slug":"sitapur-news-bloody-struggle-in-the-dispute-over-partition-brother-was-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News : बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष, भाई को पीट पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News : बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष, भाई को पीट पीट कर मार डाला
Thu, 01 Sep 2022 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:20 PM IST
सार
आम की एक बाग को लेकर विवाद है। जिसे सुरेश ने बेच दिया था। पैसों के बंटवारे बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे विवाद हो गया। रमेश ने अपने साथियों के साथ मिल सुरेश और उसके दोनों चाचा पर हमला बोल दिया। जिसमें सुरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले में कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के पतौंजा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में इस कदर खूनी संघर्ष हुआ कि एक भाई की मौत हो गई। दो दिन पहले ही पुलिस को विवाद की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने छह लोंगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के पतौंजा निवासी सुरेश शुक्ला (68) और रमेश शुक्ला दो सगे भाई हैं। इनके पिता की मृत्यु पहले ही हो गई थी। दोनों भाई एक ही घर में रहते हैं। इसके आलावा इनके दो सगे चाचा मनीराम, कन्हैया लाल भी हैं। जिन्होंने शादी नहीं की थी। सभी में संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व मनीराम ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन
आम की एक बाग को लेकर विवाद है। जिसे सुरेश ने बेच दिया था। पैसों के बंटवारे बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे विवाद हो गया। रमेश ने अपने साथियों वेदप्रकाश, गीतानंद, कोमल, पवन और बड़क्के के साथ मिल सुरेश और उसके दोनों चाचा पर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिसमें सुरेश की मौत हो गई। घटनास्थल पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के सगे भाई सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के बेटे जयपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। बाग बेचने के बाद पैसे के बंटवारे को लेकर मारपीट हुई थी।
-एनपी सिंह,एएसपी दक्षिणी सीतापुर