फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Madrasa manager accused of raping a student from another district; victim lived on the campus; case r

सीतापुर: मदरसा प्रबंधक पर गैर जनपद की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, परिसर में रहती थी पीड़ित; केस दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 10:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Nov 2025 10:24 PM IST
सार

Rape in Sitapur: यूपी के सीतापुर जिले में मदरसा प्रबंधक पर गैर जनपद की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने शनिवार देर रात डायल 112 पर घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
Sitapur: Madrasa manager accused of raping a student from another district; victim lived on the campus; case r
इसी मदरसे से हुई गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 शहर कोतवाली के एक मदरसा प्रबंधक पर गैर जनपद की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने शनिवार देर रात डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कमेल निवासी प्रबंधक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी निवासी 15 वर्षीय छात्रा शहर कोतवाली के कमेला स्थित एक मदरसे में अध्ययनरत थी। छात्रा मदरसे के आवासीय परिसर में ही रहती थी। तीन दिन पूर्व छात्रा को बहाने से बुलाकर मौलाना व मदरसा प्रबंधक इरफान कादरी ने दुष्कर्म किया। शनिवार रात छात्रा ने मौका पाकर परिजनों काे सूचना दी। देर रात मदरसे के पास पहुंचे छात्रा के परिजनों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पीड़िता के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मदरसे में रेड की। वहां से एक महिला को हिरासत में लिया गया है। यह महिला मौलाना की पत्नी है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल ने बताया कि आरोपी प्रबंधक पर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


तीन वर्षों से अध्ययनरत थी छात्रा
पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2022 में मदरसे में तालीम लेने आई थी। एक दो बार मौलाना ने गलत नीयत से छुआ लेकिन इसे नजरअंदाज किया। बुधवार को पीड़िता को कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा तीन वर्षों से इसी मदरसे में तालीम ले रही थी। पुलिस मौलाना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed