फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Hurt by the result, the student jumped in the canal, wanted to do the top in Intermediate, was upset due to getting 81 percent marks

सीतापुर : रिजल्ट से आहत छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, इंटरमीडिएट में करना चाहती थी टॉप, 81 प्रतिशत अंक मिलने से थी परेशान

Sun, 19 Jun 2022 11:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Jun 2022 11:35 PM IST
सार

छात्रा के पास से जो सुइसाइड नोट मिला है, उसमें भी उसने परिणाम से आहत होने की बात कही है। नोट में लिखा है कि विद्यार्थी जीवन से तंग होकर खुदकुशी कर रही हूं।

विज्ञापन
Sitapur: Hurt by the result, the student jumped in the canal, wanted to do the top in Intermediate, was upset due to getting 81 percent marks
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महमूदाबाद (सीतापुर) कोतवाली इलाके की रहने वाली एक छात्रा ने परीक्षा में कम अंक आने पर नहर में छलांग लगा दी। छात्रा टॉप करना चाहती थी लेकिन कम अंक आने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। रविवार सुबह उसका बैग और चप्पल नहर के पास मिले। छात्रा के बैग से एक सुइसाइड नोट भी मिला है। पुलिस गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरानगर निवासी गरिमा वर्मा (17) ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। शनिवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया था। जिसमें उसने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। गरिमा के पिता गिरीश कुमार वर्मा ने बताया कि गरिमा टॉप करना चाहती थी लेकिन जब उसने रिजल्ट देखा तो वह काफी परेशान थी। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे कोचिंग गई थी। करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि नहर के किनारे गरिमा की साइकिल व बैग मिला है। आननफानन में उनका पूरा परिवार घटनास्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा का एक सुइसाइड नोट भी मिला है। जिसमें कम अंक आने की बात का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉरी मम्मी-पापा, मैं इस रिजल्ट के साथ नहीं जी पाऊंगी
छात्रा के पास से जो सुइसाइड नोट मिला है, उसमें भी उसने परिणाम से आहत होने की बात कही है। नोट में लिखा है कि विद्यार्थी जीवन से तंग होकर खुदकुशी कर रही हूं। सॉरी मम्मी, सॉरी पापा, मुझे पता है ये गलत है, पर मै क्या करूं.. मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मैं इस रिजल्ट के साथ नहीं जी पाऊंगी। इसके बारे में सोच-सोच कर हर रोज मरेंगे हर पल मरेंगे। हम नहीं जी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed