{"_id":"693a61945215f369c703a14e","slug":"sitapur-automobile-hit-by-unknown-vehicle-in-parsandi-groom-going-to-mass-marriage-dies-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नई जिंदगी शुरू होने से पहले ही मौत... सामूहिक विवाह समारोह में जा रहा था दूल्हा; ऐसे गई अंकित की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नई जिंदगी शुरू होने से पहले ही मौत... सामूहिक विवाह समारोह में जा रहा था दूल्हा; ऐसे गई अंकित की जान
Thu, 11 Dec 2025 12:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:23 PM IST
सार
सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर में हुए एक हादसे में सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा धुंध के कारण हुआ।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आया ऑटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर के फरखपुर धन्नाग़ मार्ग पर विशुनपुर के निकट एक ऑटो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंध के कारण संभवतः अज्ञात वाहन के चालक को ऑटो न दिखाई दिया हो। इस वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में ऑटो सवार टीकर बहादुरपुर के अंकित कुमार (19) अपने पिता शिवकुमार (45) व माता शिवपति (42) गांव के ही ऑटो चालक अंकित सिंह (35) के साथ परसेंडी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में माता पिता के साथ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ट्राला से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, तीन की मौत, आठ घायल, सीएम ने लिया संज्ञान... व्यक्त की संवेदनाएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जालसाजों ने बसा दिया 400 घुसपैठियों का परिवार, एनआईए के हस्तक्षेप से खुली फर्जीवाड़े की पोल
ग्रामीणों के अनुसार अंकित का आज विवाह होना था। इससे पूर्व हादसा हो गया। सभी घायलों को सीएचसी इमलिया लाया गया। वहां अंकित कुमार को चिकित्सकों ने इलाज के लिए सीतापुर जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही अंकित ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर श्यामू कनौजिया ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।