फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Bolero full of devotees collides with tractor trolley, three killed

UP: ट्राला से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, तीन की मौत, सीएम ने लिया संज्ञान... व्यक्त की संवेदनाएं

Thu, 11 Dec 2025 12:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Dec 2025 12:43 PM IST
सार

अयोध्या में बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक अनियंत्रित बोलेरो ट्राला से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए।

विज्ञापन
Ayodhya: Bolero full of devotees collides with tractor trolley, three killed
अस्पताल में भर्ती हुए घायल व क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा के पास प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार की भोर में लगभग पांच बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्राला से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज निवासी चित्रसेन पटेल (50) परिवार के 10 लोगों के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या आ रहे थे। वह लोग बोलेरो से बुधवार को निकले थे। बृहस्पतिवार की भोर में लगभग पांच बजे सभी कल्याण भदरसा के पास पहुंचे तो चालक को अचानक नींद लगी और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राला में भिड़ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और अफसरों को घायलों की हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जालसाजों ने बसा दिया 400 घुसपैठियों का परिवार, एनआईए के हस्तक्षेप से खुली फर्जीवाड़े की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी: शासनादेश जारी, बेसिक शिक्षा विभाग तैयार करेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म; ऐसे लगेगी अटेंडेंस


हादसे में बोलेरो सवार चित्रसेन की बेटी अंकिता पटेल (25), महेंद्र मणि पटेल की पत्नी मीराबाई (25) व चालक राम यश मिश्रा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चित्रसेन उनकी पत्नी चंद्रकला (45), बेटा तनुज पटेल (20) व दीपक कुमार पटेल (35), सरोज मणि पटेल की पत्नी कुसुम (35) और बेटा आशीष पटेल (23), हरिकेश का पांच साल का बेटा शिवांश पटेल व पत्नी शशि पटेल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर आई पूराकलंदर पुलिस ने घायलों को तीन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed