फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: A man attacked his wife with a farsa in Atariya thana in Sitapur.

Sitapur: लाइट बंद करने के विवाद में पति ने पत्नी पर फरसे से किया वार, हाथ कटकर अलग गिरा

Wed, 15 May 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 May 2024 03:28 PM IST
सार

लाइट बंद करने के मामूली विवाद में एक युवक ने पत्नी पर फरसे से वार कर दिया। इससे महिला का हाथ कटकर अलग गिर गया।

विज्ञापन
Sitapur: A man attacked his wife with a farsa in Atariya thana in Sitapur.
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में  बीती मंगलवार रात एक गांव निवासी दंपती में मामूली बात पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सनकी पति ने पत्नी पर फरसा से वार कर दिया। इसमें महिला का एक हाथ कट गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला का पीजीआई में इलाज जारी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के धारानगर गांव के मजरा नीलगांव निवासी गीतादेवी (35) का मंगलवार रात अपने पति अनिल कुमार से लाइट बन्द करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। क्रोधित होकर अनिल कुमार ने अपनी पत्नी पर फरसा से तीन बार वार किया जिससे पत्नी का हाथ कलाई पर से कटकर अलग हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन महिला को सीए सी सिधौली ले गये जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहां से उसे पीजीआई भेजा गया। जहां महिला का इलाज जारी है। घायल महिला की सास रामलली ने अपने पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed