फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT will start investigation in sonbhadra case today.

एसआईटी आज शुरू करेगी सोनभद्र कांड की विवेचना, सीएम ने दिया दो महीने का वक्त

Tue, 06 Aug 2019 12:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Aug 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
SIT will start investigation in sonbhadra case today.
- फोटो : self

सोनभद्र में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे व गलत तरीके से बेचने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की विवेचना एसआईटी मंगलवार को शुरू करेगी। इसके लिए एसआईटी टीम के अध्यक्ष डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एएसपी अमृता मिश्रा, विवेचक विनोद त्रिपाठी और सह विवेचक दो इंस्पेक्टर सुबह सोनभद्र रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ने विवेचना के लिए दो महीने का समय दिया है।

विज्ञापन


एसआईटी के डीजी आरपी सिंह ने साफ किया कि एसआईटी केवल भ्रष्टाचार व अनियमितता के मामले में हजरतगंज थाने में दर्ज एफआईआर की ही विवेचना करेगी। जबकि 17 जुलाई को सोनभद्र में हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर दर्ज एफआईआर की विवेचना सोनभद्र पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें हालात के हिसाब से लखनऊ बुलाकर या सोनभद्र में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में बिहार के रहने वाले एक आईएएस अधिकारी की पत्नी को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें भी नोटिस देकर बुलाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस और प्रशासनिक अफसर जो उस समय तैनात रहे हैं, उनके भी बयान एसआईटी दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed