फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT will send call for inquiry against corruption of ARTO in 18 districts

18 जिलों के एआरटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार के सुबूत, एसआईटी भेजेगी पूछताछ के लिए बुलावा

Thu, 05 Nov 2020 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
SIT will send call for inquiry against corruption of ARTO in 18 districts
पूर्वांचल के कई जिलों में एआरटीओ द्वारा एजेंट के जरिए की जा रही वसूली के मामले की जांच में एसआईटी को अहम सुबूत मिले हैं। पूर्व में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए एजेंट के पास से बरामद रजिस्टर और फोन खंगालने के बाद एसआईटी को डेढ़ दर्जन एआरटीओ को वसूली की रकम पहुंचाई गई। इन सुबूतों को और पुख्ता करने के लिए एसआईटी जल्द ही उक्त सभी एआरटीओ और उनके लिए काम करने वाले परिवहन विभाग के सिपाहियों को पूछताछ के लिए बुलाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के जिन 18 जिलों में एआरटीओ द्वारा वसूली की जांच एसआईटी कर रही है उसमें गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और प्रयागराज जिले शामिल हैं। इन जिलों के एआरटीओ द्वारा वसूली की जा रही थी। हर जिले का प्रति ट्रक वसूली का अलग अलग रेट तय था। यह रेट 1000 रुपये प्रति ट्रक से लेकर 3 हजार रुपये प्रति ट्रक प्रति चक्कर तक था। पैसों की वसूली के लिए बकायदा एजेंट रखे गए थे, जो पांच प्रतिशत कमीशन पर वसूली करते थे।
विज्ञापन


वसूली गई रकम एआरटी द्वारा बताए गए ठिकानों पर पहुंचा दी जाती थी। एसआईटी ने वह पूरे लिंक निकाल लिए हैं जिसमें पैसों की पूरी ट्रेल मौजूद है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही एसआईटी एक-एक करके एआरटीओ और परिवहन विभाग के सिपाहियों को बुलाएगी और साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed