{"_id":"6a37d68e80c20952e2057f45","slug":"sit-prepares-140-pages-report-on-ram-temple-case-see-the-big-news-of-up-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: 140 पन्ने की SIT रिपोर्ट से हलचल, सुबूत मिटाने का आरोप, योगमय हुआ यूपी, प्रदेश की बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: 140 पन्ने की SIT रिपोर्ट से हलचल, सुबूत मिटाने का आरोप, योगमय हुआ यूपी, प्रदेश की बड़ी खबरें
Sun, 21 Jun 2026 05:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:52 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बयानबाजी का दौर जारी है साथ ही अयोध्या में अधिकारी जिम्मेदारों से सवाल-जवाब कर रहे हैं। प्रदेश की प्रमुख खबरों के साथ जानें, रविवार को इस प्रकरण के अपडेट:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच करने अयोध्या पहुंची एसआईटी की टीम ने 140 पन्ने की रिपोर्ट तैयार की है। बताया जा रहा है कि टीम सोमवार को सीएम योगी को रिपोर्ट सौंप देगी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले में सुबूत मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। यूपी में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष व विपक्ष खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, योग दिवस पर यूपी पूरी तरह योगमय नजर आया। रविवार को राज्यपाल-मुख्यमंत्री से लेकर प्रमुख मंत्री योगासन करते दिखे और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की। पढ़ें, यूपी की बड़ी खबरें
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण: 140 पन्नों की SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए
जांच रिपोर्ट लगभग 140 पन्नों की तैयार की गई है, जिसमें मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों और साक्ष्यों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। हालांकि एसआईटी के करीब 20 सहयोगी सदस्य अभी भी राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
UP: SIT ध्यान रखे… कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश का तंज
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर प्रकरण में एसआईटी रिपोर्ट को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि टीम सावधान रहे कहीं जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
International Yoga Day 2026: योगमय हुआ उत्तर प्रदेश; राज्यपाल ने राजभवन, सीएम योगी ने झांसी में किया अभ्यास
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में योग किया। आज योग दिवस पर प्रदेश भर में मंत्रियों, नेताओं के अलावा आमजन ने भी योगाभ्यास किया। हर जिले में जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
'बुंदेलखंड की तोप से कांप रहे दुश्मन', योगी बोले- अब माफिया नहीं, विकास का राज; ये भी कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में 697.07 करोड़ रुपये की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने गोरखगिरी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
Yoga Day 2026: बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया योगाभ्यास, कहा- योग का धर्म से संबंध नहीं
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि योग सेहत को अच्छा और बेहतर करने के लिए एक बेहतरीन माध्यम है और यह परंपरा सदियों पुरानी है। मौलाना ने योग दिवस पर योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
सहारनपुर में विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर, खेत में पड़े मिले शव; शादी के पहले से थे प्रेम संबंध
सहारनपुर के गांव मड़की में काजल का प्रेम संबंध अंकुश से था। मगर परिजनों ने उसकी शादी सुन्दलहेड़ी के राजू से करा दी थी। शादी के बाद भी दोनों बीच संबंध बना रहा, जिसका पति विरोध कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर