फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Floodwaters receded, but the cost of quenching thirst has gone up

Lucknow News: बाढ़ का पानी उतरा, प्यास बुझाने का खर्च बढ़ गया

Fri, 23 Oct 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters receded, but the cost of quenching thirst has gone up
फैजुल्लागंज में नगर निगम के टैंकर से पानी भरते लोग व खरीदकर पानी लाए राघवेंद्र। 
लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी तो घरों से निकल गया लेकिन लोगों कई समस्याएं छोड़ गया है। करीब 18 दिन तक बाढ़ के पानी से घिरे रहे लोग अब पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ज्यादातर घरों की बोरिंग फेल हो गई हैं। जिनमें पानी आ रहा है, वह भी दूषित और बदबूदार है। ऐसे में लोगों को पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। नगर निगम की ओर से टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन यह जरूरत के मुकाबले नाकाफी है।
विज्ञापन

लोहरमऊ निवासी शचींद्र पाल सिंह रोजाना 20 लीटर के पांच कैंपर पानी खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोरिंग से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे उबालने के बाद भी पीने लायक नहीं बनाया जा सकता। बाढ़ का पानी घर में भरा तो वह शाहजहांपुर चले गए थे, जबकि उनके दोनों बेटे अलग-अलग मोहल्लों में किराये के कमरों में रहे। पानी में डूबने से उनकी दो कारें भी खराब हो गईं, जिन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

खरीदना पड़ रहा पानी : भार्गव कॉलोनी निवासी राघवेंद्र सिंह भी बाइक पर 20 लीटर पानी का कैंपर लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के टैंकर का पानी भी साफ नहीं था, इसलिए रोजाना 30 रुपये खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, घर के आसपास अब तक सफाई नहीं हुई है और न ही दवा का छिड़काव कराया गया है। विजय ने बताया कि प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदना मजबूरी बन गया है। कुछ लोगों ने बोरिंग की मरम्मत भी शुरू करा दी है। भार्गव कॉलोनी में नगर निगम की ओर से भी एक स्थान पर बोरिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर के पास जुटती है भीड़
नगर निगम ने इलाके के कुछ स्थानों पर पानी के टैंकर खड़े कराए हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे लोहरमऊ में टैंकर के पास पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। अर्चना ने बताया कि उनका घर दूर है, ऐसे में टैंकर से पानी लाकर घर तक पहुंचाना काफी मुश्किल होता है। इलाके के अन्य स्थानों पर लगे टैंकरों के पास भी लोग पानी भरते दिखे।
समेटने लायक नहीं बचा सामान, फेंकना मजबूरी
फैजुल्लागंज के लोहारमऊ के छोटू बृहस्पतिवार की सुबह 10:55 बजे बाढ़ के पानी से खराब हुआ बिस्तर और अन्य सामान प्लॉट में फेंक रहे थे। पूछने पर बताया कि काफी नुकसान हुआ है। कुछ सामान तो समेटने लायक भी नहीं बचा। मजबूरी में फेंकना पड़ रहा है।
भार्गव कॉलोनी निवासी शिवसागर सुबह ही घर आए थे। बिस्तर, घर-गृहस्थी का सामान और जरूरी दस्तावेज सड़क पर रखकर सुखा रहे थे। बताया कि सब नए सिरे से शुरू करना होगा। कई अन्य घरों के सामने भी सड़क पर बेड और अन्य सामान धूप में रखे नजर आए।
ब्लीचिंग और एंटी लार्वा से बीमारियों को रोकने की कवायद
बाढ़ प्रभावित इलाके में नगर निगम की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भार्गव कॉलोनी, लोहारमऊ, राम विहार कॉलोनी में कर्मचारी दवा का छिड़काव करते दिखे। बताया कि जिन प्लॉटों व रास्तों में पानी भरा है। वहां प्राथमिकता से छिड़काव किया जा रहा है। घरों की दीवारों पर भी दवा डाली जा रही है। उधर, गलियों में सफाई के बाद ब्लीचिंग डाला जा रहा है। भार्गव कॉलोनी की कई गलियों में अभी भी पानी भरा है। साथ ही जिन जगहों पर नालियों से गंदगी निकाली गई है उसे उठाया नहीं गया है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
महापौर ने फैजुल्लागंज में राहत कार्यों का लिया जायजा
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज का स्थलीय निरीक्षण कर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। अस्थायी महापौर कैंप कार्यालय में उन्होंने प्रभावित परिवारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। महापौर ने मौके पर मौजूद प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक दवाओं के स्टॉक का निरीक्षण कर जरूरतमंदों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने और पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी पम्मी और पार्षद प्रमोद सिंह राजन भी मौजूद रहे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई तेज करने के निर्देश
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बृहस्पतिवार को फैजुल्लागंज के लोहरामऊ और दाउदनगर का निरीक्षण कर बाढ़ के बाद सफाई, जलनिकासी और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, गलियों और नालियों से मिट्टी व कीचड़ हटाने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि जलभराव दूर करने के लिए जोन-तीन और छह में 60 पंप लगाए गए हैं। 12 डीसिल्टिंग मशीनों से नालों व सेप्टिक टैंकों की सफाई कराई जा रही है। मच्छरों की रोकथाम के लिए ड्रोन से 67 एकड़ में एंटी लार्वा छिड़काव और करीब 22 किलोमीटर गलियों में फॉगिंग हुई है। कूड़ा उठाने के लिए भी अतिरिक्त वाहन लगाए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed