फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड फौजी की बेटियों की दिनदहाड़े हत्या

Tue, 09 May 2017 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 May 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
sisters double murder in lucknow
लखनऊ के पारा के राजाजीपुरम स्थित रामविहार कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड सूबेदार लाल बहादुर सिंह की दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात से सनसनी फैल गई। लालबहादुर सिंह बीमार पत्नी को दिखाने के लिए कमांड अस्पताल गए थे तभी घर पर घुसे बदमाशों ने उनकी बेटी आरती (24) और अंतिमा उर्फ सोनम (18) पर हमला कर दिया। दोनों के चेहरे और गर्दन पर चाकू जैसी किसी नुकीली वस्तु से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। अंतिमा की कलाई की नस भी काटी गई है।
sisters double murder in lucknow

क‌िचन और बरामदे में खून ब‌िखरा था। छोटी बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे वहीं बड़ी बेटी के हाथ में बाल म‌िले हैं ज‌िससे अनुमान लगाया जा रहा है क‌ि मरने से पहले संघर्ष हुआ होगा। दोनों बेट‌ियों के गले में घाव हैं, माना जा रहा है क‌ि क‌िसी ब्लंट चीज से वार क‌िया गया है। लड़की के कमरे मे बेड पर कपड़ों का बक्सा ब‌िखरा म‌िला है।  आरती बड़ी और सोनम छोटी थी। आरती से छोटा भाई आशुतोष है जो बाराबंकी में रहता है।  पुल‌िस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। (तस्वीर में वारदात के बाद बदहवास लाल बहादुर सिंह।)

sisters double murder in lucknow

करीब डेढ़ घंटे बाद रिटायर्ड सूबेदार घर पहुंचे तो किचन में बेटियों को खून से लथपथ पड़ा देखकर कोहराम मच गया। आनन-फानन उन्हें कमांड अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sisters double murder in lucknow

आईजी जोन ए. सतीश गणेश, डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन
sisters double murder in lucknow

एसएसपी का कहना है कि दोहरे हत्याकांड के पीछे वजह स्पष्ट नहीं है। ऐसा लगता है कि रंजिश अथवा बदला लेने की नियत से हत्याएं की गई हैं। छानबीन की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed