फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sir, no action was taken in the theft in poultry farm

Lucknow News: साहब, पोल्ट्री फार्म में हुई चोरी में नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sir, no action was taken in the theft in poultry farm
रायबरेली। साहब, 28 जुलाई की रात पोल्ट्री फार्म से चोर इन्वर्टर व बैटरी चुरा ले गए हैं। पुलिस को तहरीर दी थी। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशमहुरा गांव निवासी नवेदुल हसन ने शनिवार को महराजगंज कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम राजितराम गुप्ता, सीओ यादुवेंद्र पाल से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए। समाधान दिवस में नौ शिकायतें आई। इसमें मौके पर दो शिकायतों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन


जिले के 18 थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ, लेकिन शिकायतों के निपटारे के नाम पर खानापूर्ति बरती गई। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं। इसमें किसी भी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका। नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडेय, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने पीड़ितों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण कराने की बात कही।
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर डीह में उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। आठ में से दो शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। विकास विभाग से किसी अधिकारी के मौजूद न होने की वजह से विकास विभाग से संबधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर थाना प्रभारी राजीव सिंह, राजस्व निरीक्षक लालबहादुर, लेखपाल दीपक सिंह, संतोष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम लालगंज नवदीप शुक्ला और थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। 10 में से किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार शिवम सिंह राठौर, सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौवहार, थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने फरियादियों को शिकायतों को सुना।

कुल 11 शिकायतें आईं। मौके पर तीन शिकायतों का निपटारा किया गया। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक सीओ सदर अमित सिंह, तहसीलदार अभिनव पाठक ने मिल एरिया थाना पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed