{"_id":"5cff788bbdec22074363aa19","slug":"sipahi-did-sexual-exploitation-with-lady-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल पहले की दोस्ती फिर किया यौन शोषण, गिरफ्तारी की नौबत आते ही किया ये काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच साल पहले की दोस्ती फिर किया यौन शोषण, गिरफ्तारी की नौबत आते ही किया ये काम
Tue, 11 Jun 2019 04:43 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के विभूतिखंड थाने में तैनात एक सिपाही ने सोमवार को यौन शोषण में गिरफ्तारी की नौबत आते देख थाने में समझौता किया और मंदिर जाकर महिला से शादी कर ली। मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन
उसका कहना था कि छह साल पहले पति द्वारा छोड़ देने पर वह मड़ियांव क्षेत्र में पिता के बनवाए मकान में रह रही थी। निर्माण कार्य के दौरान एक ठेकेदार के जरिये सिपाही से मुलाकात हुई। उसने दोस्ती बनाई और शोषण किया। यही नहीं, सिपाही सालभर उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में भी रहा।
विज्ञापन
शादी की बात पर राजी न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसकी भनक लगने पर सिपाही सोमवार को महिला को धमकाने उसके घर पहुंचा। महिला ने सिपाही को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर मड़ियांव पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में सिपाही ने आपसी मतभेद की बात कही। दोनों ने परिचितों की मौजूदगी में समझौता किया। थाने से निकलने के कुछ देर बाद मंदिर में शादी करके उच्चाधिकारियों को फोटो भेजे।