{"_id":"5e5ce1a08ebc3eeb5b7731d5","slug":"sipahi-bharti-examination-result-declared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती 2018 का रिजल्ट जारी, प्रदेश को मिले 49,568 नए सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती 2018 का रिजल्ट जारी, प्रदेश को मिले 49,568 नए सिपाही
Tue, 03 Mar 2020 02:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 49,568 पदों पर सिपाही भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इनमें 31,360 नागरिक पुलिस और 18208 पीएसी के पद शामिल हैं। चयनित नागरिक पुलिस के सिपाहियों में महिलाओं की संख्या 5966 है। चयनितों में 1809 अन्य राज्यों के हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। अवस्थी ने बताया कि पुरुषों में गाजीपुर के गुलशन कुमार को जबकि महिलाओं में हरदोई की अंतिमा सिंह को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों का जल्द से जल्द प्रशिक्षण पूरा कराने का लक्ष्य है। इसके लिए दूसरे राज्यों में भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
जनवरी 2019 में हुई थी लिखित परीक्षा
49,568 पदों की भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर 2018 में शुरू हुई। जनवरी 2019 में लिखित परीक्षा कराई गई। एक वर्ष में ही सभी प्रक्रिया पूरी कर परिणाम जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम समय में रिजल्ट जारी करने के लिए भर्ती बोर्ड की सराहना की है।