{"_id":"66bde5613c7b1d34f10af1ff","slug":"sipahi-bahrti-exam-list-of-centers-will-be-issued-tomorrow-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: कल शाम पांच बजे जारी होगी अभ्यर्थियों को आवंटित होने वाले जिलों की सूची, जानें अपेडट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: कल शाम पांच बजे जारी होगी अभ्यर्थियों को आवंटित होने वाले जिलों की सूची, जानें अपेडट
Thu, 15 Aug 2024 04:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:54 PM IST
सार
सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यथियों को आवंटित होने वाले जिलों की सूची कल शुक्रवार शाम को जारी हो जाएगी। जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विस्तार
सिपाही सीधी भर्ती की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर कल (शुक्रवार) शाम 5 बजे अभ्यर्थियों को आवंटित होने वाले जिलों की सूचना जारी होगी।
विज्ञापन
जल्द ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।
सिपाही भर्ती की दोबारा परीक्षा आगामी 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की अपील की है।